यूएई के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ जायद' से नवाजे गए पीएम मोदी
चैतन्य भारत न्यूज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ से सम्मानित किया। शनिवार को पीएम मोदी ने यहां RuPay कार्ड भी जारी कर दिया। साथ ही पीएम मोदी ने व्यापारी वर्ग से मुलाकात की और उनसे भारत में निवेश करने के लिए आग्रह किया। Abu Dhabi: Prime Minister Narendra Modi conferred with Order of Zayed, UAE's highest civilian award by Crown Prince, Mohamed bin Zayed Al Nahyan. pic.twitter.com/tezAhEDtJU — ANI (@ANI) August 24, 2019 पीएम मोदी ने कहा कि, राजनीतिक स्थिरता, अनुमानित नीतिगत ढांचा भारत को निवेश के लिए आकर्षक बाजार बनाता है। बता दें यूएई ने अप्रैल में ही पीएम मोदी को यह सम्मान देने की घोषणा कर दी थी। ‘आर्डर आफ जायद’ पुरस्कार यूएई के संस्थापक शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान के नाम पर है। पीएम मोदी को यह सम्मान देने का मकसद भारत और दुबई के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देना है। Prime Minister Narendra Modi & United Arab Emirates Crown Prince, Mohamed bin Zayed Al Nahyan hold delegation-level talks in Abu Dhabi. pic.twitter.com/ocs9HNcoLS — ANI (@ANI) August 24, 2019 पीएम मोदी ने यह सम्मान पाकर कहा कि, 'इस पुरस्कार को लेकर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह हमारी बढ़ती भागीदारी का सबूत है। यह भारत की 1.3 अरब जनता का सम्मान है।' उन्होंने आगे यह भी कहा कि, 'यह दोनों देशों के बीच साझा सुरक्षा, शांति और समृद्धि के लिए रिश्तों के अभूतपूर्व तालमेल को दर्शाता है। भारत और यूएई के रिश्तों की कोई सीमा नहीं है।' बता दें दो दिवसीय फ्रांस दौरा पूरा करने के बाद शुक्रवार देर रात पीएम मोदी यूएई पहुंचे। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); क्या होता है RuPay कार्ड RuPay एटीएम या डेबिड कार्ड की तरह होता है। यह वैसे ही काम करता है, जैसे वीजा और मास्टरर कार्ड काम करते हैं। RuPay कार्ड की मदद से आप एटीमएम से पैसे भी निकाल सकते हैं। साथ ही आप इसके जरिए शॉपिंग और पेमेंट भी कर सकते हैं। अन्य कार्डों की तुलना में RuPay की प्रोसेसिंग फीस कम होती है। पहले यह कार्ड भारत में होने वाले ट्रांसेक्शन में मदद करता था लेकिन अब यूएई, भूटान और सिंगापुर जैसे देशों में भी यह काम करता है। Read the full article












