#UAE KI HUKUMAT NE #India K WAZIR-E-AZAM #NarendraModi KO #UAE KA AALA CIVIL AWARD #OrderOfZayed DE DIYA. 5:00PM #FastNews #News #Pakistan #PakArmy #ISPR #PK https://www.instagram.com/p/B1jC1sKn3O0/?igshid=scy5ubhn84os
seen from Germany

seen from Malaysia

seen from India
seen from Russia
seen from Yemen
seen from Australia

seen from Germany

seen from Australia

seen from United States
seen from Türkiye
seen from China
seen from Cayman Islands

seen from United States
seen from Italy
seen from France
seen from Yemen
seen from Yemen
seen from Türkiye
seen from China
seen from China
#UAE KI HUKUMAT NE #India K WAZIR-E-AZAM #NarendraModi KO #UAE KA AALA CIVIL AWARD #OrderOfZayed DE DIYA. 5:00PM #FastNews #News #Pakistan #PakArmy #ISPR #PK https://www.instagram.com/p/B1jC1sKn3O0/?igshid=scy5ubhn84os
यूएई के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ जायद' से नवाजे गए पीएम मोदी
चैतन्य भारत न्यूज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ से सम्मानित किया। शनिवार को पीएम मोदी ने यहां RuPay कार्ड भी जारी कर दिया। साथ ही पीएम मोदी ने व्यापारी वर्ग से मुलाकात की और उनसे भारत में निवेश करने के लिए आग्रह किया। Abu Dhabi: Prime Minister Narendra Modi conferred with Order of Zayed, UAE's highest civilian award by Crown Prince, Mohamed bin Zayed Al Nahyan. pic.twitter.com/tezAhEDtJU — ANI (@ANI) August 24, 2019 पीएम मोदी ने कहा कि, राजनीतिक स्थिरता, अनुमानित नीतिगत ढांचा भारत को निवेश के लिए आकर्षक बाजार बनाता है। बता दें यूएई ने अप्रैल में ही पीएम मोदी को यह सम्मान देने की घोषणा कर दी थी। ‘आर्डर आफ जायद’ पुरस्कार यूएई के संस्थापक शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान के नाम पर है। पीएम मोदी को यह सम्मान देने का मकसद भारत और दुबई के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देना है। Prime Minister Narendra Modi & United Arab Emirates Crown Prince, Mohamed bin Zayed Al Nahyan hold delegation-level talks in Abu Dhabi. pic.twitter.com/ocs9HNcoLS — ANI (@ANI) August 24, 2019 पीएम मोदी ने यह सम्मान पाकर कहा कि, 'इस पुरस्कार को लेकर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह हमारी बढ़ती भागीदारी का सबूत है। यह भारत की 1.3 अरब जनता का सम्मान है।' उन्होंने आगे यह भी कहा कि, 'यह दोनों देशों के बीच साझा सुरक्षा, शांति और समृद्धि के लिए रिश्तों के अभूतपूर्व तालमेल को दर्शाता है। भारत और यूएई के रिश्तों की कोई सीमा नहीं है।' बता दें दो दिवसीय फ्रांस दौरा पूरा करने के बाद शुक्रवार देर रात पीएम मोदी यूएई पहुंचे। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); क्या होता है RuPay कार्ड RuPay एटीएम या डेबिड कार्ड की तरह होता है। यह वैसे ही काम करता है, जैसे वीजा और मास्टरर कार्ड काम करते हैं। RuPay कार्ड की मदद से आप एटीमएम से पैसे भी निकाल सकते हैं। साथ ही आप इसके जरिए शॉपिंग और पेमेंट भी कर सकते हैं। अन्य कार्डों की तुलना में RuPay की प्रोसेसिंग फीस कम होती है। पहले यह कार्ड भारत में होने वाले ट्रांसेक्शन में मदद करता था लेकिन अब यूएई, भूटान और सिंगापुर जैसे देशों में भी यह काम करता है। Read the full article
फिर गर्व से ऊंचा हुआ भारत का सिर, UAE के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाएंगे पीएम मोदी
चैतन्य भारत न्यूज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और बहरीन की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी दोनों देशों के बड़े नेताओं के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और परस्पर हित के वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। हाल ही में विदेश मंत्रालय ने बताया कि, पहले पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे। वहां पर उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘आर्डर आफ जायद’ (Order of Zayed) से सम्मानित किया जाएगा।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पीएम मोदी यूएई से 24 अगस्त को बहरीन की दो दिवसीय यात्रा के लिए रवाना होंगे। बता दें इस खाड़ी देश में यह पहली बार भारत के किसी प्रधानमंत्री की यात्रा होगी। यूएई ने अप्रैल में ही पीएम मोदी को यह सम्मान प्रदान करने की घोषणा कर दी थी। ‘आर्डर आफ जायद’ पुरस्कार यूएई के संस्थापक शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान के नाम पर है। भारत और यूएई के संबंध हुए हैं मजबूत पिछले कुछ सालों में भारत और यूएई के बीच संबंध और गहरे हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है। वहीं यूएई भारत को तेल निर्यात करने वाला चौथा सबसे बड़ा देश भी है। उसकी ओर से द्विपक्षीय निवेशों का मजबूत प्रवाह हुआ है और करीब 60 अरब डॉलर का वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएई में भारतीय समुदाय के करीब 33 लाख लोग रहते हैं। विदेश मंत्रालय का कहना है कि, पीएम मोदी की यह यात्रा यूएई के साथ हमारे देश के मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती प्रदान करेगी। Read the full article