पाकिस्तानी कप्तान को गालियां पड़ने पर खूब रोई थीं उनकी पत्नी, अब बयां किया दर्द
चैतन्य भारत न्यूज
विश्व कप 2019 में 16 जून को खेले गए मुकाबले में भारत से हारने के बाद पकिस्तान टीम को कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। टीम के कप्तान सरफराज अहमद की चारों और आलोचना हुई। वैसे तो फैंस पूरी टीम को हार का दोषी मान रहे थे लेकिन सबसे ज्यादा अपमान का घूंट सरफराज को ही पीना पड़ा। भारत के खिलाफ हार के बाद सरफराज से लंदन के एक मॉल में बदसलूकी हुई थी। सरफराज को एक पकिस्तान फैन ने सुअर कहा था। हाल ही में इस घटना पर सरफराज की प्रतिक्रिया सामने आई है।
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में सरफराज ने कहा कि, 'लंदन के एक मॉल में मुझे बहुत खराब शब्द कहे गए थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। जब यह मेरी पत्नी ने देखा तो वो रो पड़ीं। तब मैंने उन्हें काफी समझाया।' सरफराज का मानना है कि अगर इस दौरान वह कुछ करते तो मीडिया उन्हें गलत ठहराती।
बता दें भारत ने 16 जून को पाकिस्तान के खिलाफ 89 रन से जीत दर्ज की थी। इसके अगले दिन सरफराज अपने बेटे के साथ एक मॉल पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें पाकिस्तानी फैन ने कई बार मोटा और सुअर कहा था। जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो ज्यादातर लोगों ने उस व्यक्ति के व्यवहार की आलोचना की।
दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम ने सरफराज के साथ हुई इस बदसलूकी को लेकर कहा था कि, 'अगर ऐसा उनके साथ होता तो वो उस फैन को थप्पड़ जड़ देते।' अकरम का कहना है कि, 'हर प्रशंसक को ये अधिकार होता है कि वो खेल को लेकर आलोचना करें लेकिन वो व्यक्तिगत या पारिवारिक तौर पर टिप्पणी नहीं कर सकता।' खबरों के मुताबिक, इस घटना के बाद उस फैन ने माफी मांग ली थी।
ये भी पढ़े
VIDEO : बीवी-बच्चों के सामने पाकिस्तानी कप्तान सरफराज के साथ फैन ने की बदतमीजी
VIDEO : भरे स्टेडियम में पाकिस्तानी कप्तान सरफराज की हुई बेइज्जती, फैंस ने कहा- मोटा-मोटा
भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद भड़के पाकिस्तानी कप्तान सरफराज, कहा- पाकिस्तान में क्या मुंह दिखाएंगे
Read the full article