हिमाचल प्रदेश के शिमला में वृद्धावस्था पेंशन घोटाला: 45 अपात्र लोग उठा रहे सरकारी योजना का लाभ
Himachal News: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक बड़ा सरकारी घोटाला उजागर हुआ है। रोहड़ू उपमंडल के छौहारा विकास खंड की तांगणू-जांगलिख पंचायत में पेंशन को लेकर भारी अनियमितताएं मिली हैं। यहां साठ वर्ष की निर्धारित आयु सीमा से पहले ही पैंतालीस लोग वृद्धावस्था पेंशन का अनुचित लाभ ले रहे हैं। इन लाभार्थियों की वास्तविक उम्र चवालीस से चौवन साल के बीच पाई गई है। इस फर्जीवाड़े में छब्बीस पुरुष और…
















