436 रुपए के निवेश से मिलता है परिवार को 2 लाख रुपए के इंश्योरेंस का लाभ, जानिए कैसे ले सकते है योजना का लाभ : PM Jeevan Jyoti Bima Yojana
News Desk | PM Jeevan Jyoti Bima Yojana : हर किसी के पास इतने पैसे नहीं होते है की वह महंगे लाइफ इंश्योरेंस करा सके जिससे की कभी कभी परिवार के मुखिया की किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है तो परिवार को काफी सारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसे ध्यान में रखकर सरकार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की शुरुआत की थी इस योजना में मात्र 436 रुपए के निवेश से परिवार को 2 लाख रुपए का लाभ दिया जाता है ।
सरकार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की शुरुआत साल 2015 में की थी जो की एक प्रकार का लाइफ इंश्योरेंस है इस योजना के तहत लोगों को लाइफ इंश्योरेंस का लाभ दिया जाता है जिससे अगर परिवार के मुखिया का किसी कारणवश बीमारी के चलते या किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो इस योजना के तहत मिलने वाली राशि का लाभ परिवार को दिया जाता है ।
2 लाख रुपए का लाभ इन नियमों के अनुसार दिया जाता है
इस स्कीम का लाभ 18 से 50 साल की आयु वाले व्यक्तियों को दिया जा सकता है इसके साथ ही इस स्कीम में 2 लाख रुपए का लाभ परिवार को तब ही दिया जाएगा जब स्कीम का लाभ लेने वाले व्यक्ति की मैच्योरिटी के समय से पहले किसी दुर्घटना या बीमारी में मृत्यु हो जाती है अगर मैच्योरिटी के समय के बाद व्यक्ति की किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है तो योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा क्युकी यह योजना लाइफ टर्म इंश्योरेंस है ।
सालाना के अनुसार करना होता है निवेश
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी निवेश नहीं करने पड़ते है इस योजना में जो 436 रुपए है उसे सालाना के अनुसार लिया जाता है मतलब आपको एक साल में सिर्फ एक ही बार 436 रुपए इस योजना के तहत देने होते है, इसके साथ ही इस राशि को आपको कही जाकर जमा भी नहीं करना पड़ता है यह राशि आपके बैंक अकाउंट से ले लिया जाता है ।
इस प्रकार कर सकते है आवेदन
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी बैंक में जाकर पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना का फॉर्म लेकर आवेदन किया जा सकता है जिसमे आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता, पैनकार्ड और मोबाइल नंबर की आवश्यकता पड़ती है ।
Read the full article