मौसम : बुंदेलखंड को छोड़ ,पूर्वांचल के कई जिले मॉनसूनी बारिश से हुए तर - बतर
लखनऊ : प्रदेश में गर्मी से निजात पाने के लिए जहाँ मौसम विभाग ने मानसून के आने का पूर्व अनुमान लगाया था वहीँ मौसन विभाग के अनुसार प्रदेश के पूर्वांचल के कई जिले मानसूनी बारिश से तर-बतर हो गए हैं |बता दें कि शुक्रवार कि रात को वाराणसी, बलिया और गाज़ीपुर में अच्छी बारिश हुई | हालांकि प्रदेश में बाकी जगहों पर अभी इसका इंतजार हो रहा है | बुंदेलखंड में तो अभी भी आग ही बरस रही है ,जिसमे सबसे ज्यादा झाँसी ,बाँदा और उसके आस पास के कई इलाके है |
गौरतलब यह है कि प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश वाराणसी ,बलिया में हुई है जबकि गाज़ीपुर और सुल्तानपुर में अब तक कि सबसे अच्छी बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है | पूर्वांचल के बाकी शहरों को कुछ ज्यादा नसीब नहीं हुआ है बता दें कि तराई के जिलों में भी अच्छी बारिश का अभी इंतज़ार है | वहीं लखनऊ और इसके आसपास के जिलों के लोगों को हाल बादल के मुंह दिखाई की रस्म जैसा हाल है| बादल आते है मुंह दिखा के चले जाते है | थोड़ी तरस आने पर बूंदाबाँदी से सांत्वना मिल जा रही है कि अब घनघोर बारिश होगी लेकिन अभी आशाएं दूर है |
23 से 25 जून तक अच्छी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि 23, 24 और 25 जून को पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी | वैसे पूर्वांचल के जिलों में बारिश होती रहेगी लेकिन 22 जून से इसके ज्यादा जोर पकड़ने की संभावना है | दूसरी ओर पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के जिलों को 23 जून तक इंतजार करना होगा | हालांकि पश्चिमी यूपी में भी कहीं कहीं हल्की बारिश हो 23 जून से पहले भी हो जाया करेगी लेकिन इसमें रफ्तार 23 जून से ही आने की संभावना जताई गई है |
बुंदेलखंड में परेशान कर रही गर्मी
बुंदेलखंड में तो तपिश के हालात लगभग जस के तस बने हुए हैं | प्रदेश के लगभग सभी जिलों में पारा काफी नीचे आ गया है लेकिन झांसी, आगरा, अलीगढ़ और इटावा में गर्मी थमने का नाम नहीं ले रही है | प्रदेश के इन चार शहरों को छोड़ दें तो बाकी जगह पारा 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास या इसके नीचे ही रहा है लेकिन शुक्रवार को झांसी में तापमान 43.3 जबकि आगरा में 41.2 और इटावा में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया | अलीगढ़ में तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया |
https://kisansatta.com/weather-many-districts-of-purvanchal-except-bundelkhand-got-wet-due-to-monsoon-rains-39080-2/ #Barish, #Monsoon, #Poorvanchal, #TarBatar, #Up, #Rain # barish, #monsoon, #poorvanchal, #tar-batar, #up, rain State, Top, Trending #State, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प