पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में सिर्फ 5 साल के निवेश पर मिलेगा 80 हजार रुपए का लाभ, बस इतना करना होगा निवेश : Recurring Deposit Scheme
News Desk | Recurring Deposit Scheme : हर व्यक्ति चाहता है की उसके निवेश किये गए पैसे सुरक्षित हो जिसके लिए वह भरोसेमंद जगहों में निवेश करना पसंद करते है जिसमे अधिकतर लोग पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश करना पसंद करते है, पोस्ट ऑफिस की ऐसे ही एक 5 साल की निवेश स्कीम है जिसमे निवेश करने पर आपको 80 हजार रुपए के गारंटी रिटर्न की प्राप्ति होती है साथ ही इस स्कीम में निवेश करने के लिए आपको एक साथ पैसा जमा नहीं करना पड़ता है ।
रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में करना होगा निवेश
पोस्ट ऑफिस की 5 साल वाली निवेश स्कीम का नाम रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम है जिसमे भारत का कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता है साथ ही निवेश किये गए राशि पर सालाना 6.7% ब्याज का लाभ भी दिया जाता है इस स्कीम में आप महीने के अनुसार निवेश कर सकते है जिसके बाद आपके निवेश राशि पर मैच्योरिटी के समय पर ब्याज के साथ पैसों का लाभ दिया जाता है । 100 रुपए के निवेश से खोल सकते है खाता पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आप मात्र 100 रूपय के निवेश से खाता खुलवा सकते है और अधिकतम आप जितने चाहे उतने राशि तक का निवेश कर सकते है इसके साथ ही इस स्कीम में टीडीएस भी काटा जाता है जिसमें निवेश करने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपए से ज्यादा ब्याज का लाभ मिलता है, और 10 प्रतिशत के हिसाब से टीडीएस काटा जाता है जिसे की आईटीआर क्लैम करने के बाद वापस भी कर दिया जाता है । 80 हजार के रिटर्न के लिए हर महीने करना होगा इतना निवेश पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में अगर आप चाहते है की आपको 80 हजार रुपए का रिटर्न मिले तो आपको आरडी स्कीम में हर महीने 7000 रुपए का निवेश करना होगा जिससे की आप 1 साल में कुल 84,000 रुपए का निवेश करते है जिससे की आप पूरे 5 साल में 420000 रुपए का निवेश करते है जिससे की मैच्योरिटी के समय पर आपको 499564 रुपए का रिटर्न दिया जाता है जिससे की आप करीब 80 हजार रुपए का मुनाफा कमाते है । Read the full article











