पोटका थाना क्षेत्र के तिरिंग गांव में ट्रक टेम्पो की टक्कर में टेम्पो चालक की मौत
पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-220 पर तिरिंग गांव के रितिका होटल के समीप ट्रक और मालवाहक टेम्पो की टक्कर में टेम्पो चालक की मौत हो गई है। घटना रविवार देर रात लगभग 12 बजे के आसपास की है। इस हादसे में राजनगर थाना क्षेत्र के एदल निवासी चंडी नन्दी उर्फ डोमा जो टेम्पो चालक है उसकी मौत हो गई। वह टेम्पो चलाकर जीविकोपार्जन करता है। बीती रात बड़ा…



















