prashant-kishore-says-if-leaders-gives-money-then-take-it
केजरीवाल के रास्ते पर चले PK? जनता से बोले- 'नेता पैसे दें तो ले लेना'
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की यात्रा लगातार जारी है. बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान कर चुकी जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर हर दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. अब प्रशांत किशोर ने कुछ ऐसा कहा है जो वायरल हो गया है. प्रशांत किशोर ने जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि अगर नेता लोग पैसा दें तो ले लेना. प्रशांत किशोर ने आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल की तरह जनता से कहते थे कि नेता पैसा बाटें तो इनकार मत करना लेकिन वोट AAP को देना. वैसे ही कुछ अंदाज में प्रशांत किशोर ने कहा है कि पैसे ले लेना, ये आपके ही लूटे हुए पैसे हैं.
बिहार के गरखा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, 'कैसे बदलाव होगा? इसीलिए रास्ता दिखा रहे हैं. अब सब लोग दो संकल्प लीजिए. जिन लोगों ने आपके भविष्य को लूटा है, आपके बच्चों को अनपढ़ और मजदूर बनाया है. जिसने आपके पेट पर लात मारी है, वह चाहे आपके दल का हो या जाति का हो, गांव का हो या विचारधारा, उसको वोट नहीं देना है. पहला संकल्प है यही है, सब लोग हाथ उठाकर बोलिए- जिन नेताओं ने बिहार को लूटा उसको वोट नहीं देना है.'
पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें👇
केजरीवाल के रास्ते पर चले PK? जनता से बोले- 'नेता पैसे दें तो ले लेना'