प्रसून जोशी बोले- मैं निर्जीव वस्तुओं में भी जीवन देख सकता हूं, स्वामी विवेकानंद पर बनी डॉक्यूमेंट्री देखकर हैरान रह गया था
प्रसून जोशी बोले- मैं निर्जीव वस्तुओं में भी जीवन देख सकता हूं, स्वामी विवेकानंद पर बनी डॉक्यूमेंट्री देखकर हैरान रह गया था
अंकिता तिवारी, मुंबई44 मिनट पहले
प्रसिद्ध गीतकार, लेखक, एड गुरु और कवि प्रसून जोशी बुधवार को 49 साल के हो गए। उनका जन्म 16 सितंबर 1971 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हुआ था। उन्हें लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए साल 2015 में पद्मश्री से नवाजा गया था। इस मौके पर उन्होंने दैनिक भास्कर से खास बातचीत करते हुए अपने जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों को साझा किया।