निजी प्रवास दौरे पर शिमला पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, जानें कब तक ठहरेंगी
Priyanka Gandhi in Shimla: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने निजी प्रवास पर आज (रविवार) शिमला पहुंची हैं। वह दिल्ली से शिमला तक सड़क मार्ग से आई हैं। सुबह 5 बजे वह दिल्ली से शिमला के लिए चली थीं। 12:55 पर वह शिमला के छराबड़ा अपने आवास पर पहुंचीं। वो कितने दिन यहां रुकेंगी अभी इसकी जानकारी नहीं है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव में प्रचार के लिए प्रियंका आने वाले दिनों में शामिल होंगी।…









