अल्लू अर्जुन ने किया 'पुष्पा 2' से जुड़ा खुलासा 10 भाषाओ में किया जायेगा फिल्म को रिलीज
साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन:- पिछले साल के अंत में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' को कोई नहीं भूल पाया है। दर्शक इसको देखने के बाद से ही फिल्म के दूसरे पार्ट 'पुष्पा: दर रूल' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों की इच्छा अब पूरी होने जा रही है। दरअसल, पिछले दिनों 'पुष्पा 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जहां अभी फिल्म की शूटिंग शुरू होने की खबर से ही दर्शकों के दिलों में एक्साइटमेंट बढ़ गया था, वहीं अब अल्लू अर्जुन ने एक इवेंट में फिल्म से उनके तकिया कलाम का खुलासा कर दिया है। अल्लू अर्जुन ने मीडिया को दिया बयानं:- अल्लू अर्जुन एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। यहां लोगों से पुष्पा 2 को लेकर बातचीत करते हुए अल्लू अर्जुन की एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन ने कहा, 'मुझे पता है कि आप सभी मुझसे पुष्पा 2 के बारे में अपडेट मांग रहे हैं। मेरे पास एक छोटा है। अगर पुष्पा 1 में 'झुकेगा नहीं' था, तो पुष्पा 2 में 'बिल्कुल झुकेगा नहीं' होगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि सब कुछ पॉजिटिव रहेगा। मैं फिल्म को लेकर उत्साहित हूं और उम्मीद कर रहा हूं कि ऐसा ही उत्साह आपको भी होगा।' पुष्पा पार्ट 2 फिल्म के निर्माण में 500 करोड़ रुपये की जरूरत 'पुष्पा 2' को बड़े लेवल पर रिलीज करने की तैयारी में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म इस बार केवल दक्षिण और हिंदी बेल्ट के दर्शकों तक ही नहीं सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे 10 भाषाओं में रिलीज करने का प्लान है जिसमें अंतरराष्ट्रीय भाषा भी शामिल रहेगी. इसके अलावा खबर है कि मेकर्स प्रमोशन के बजट को भी पांच गुना तक बढ़ा सकते हैं. फिल्म के प्रमोशन में लगभग 50 करोड़ तक खर्च होंगे. फिल्म के प्रोड्यूसर्स में से एक वाई. रवि शंकर के एक बयान के मुताबिक, पूरी फिल्म के निर्माण में 500 करोड़ रुपये की जरूरत पड़ेगी. जानिए फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज डेट:- फिल्म की रिलीज डेट को लेकर वाई. रवि शंकर ने बताया कि वह इसे अगस्त 2023 में रिलीज कर देना चाहते हैं. फिल्हाल, 'पुष्पा पार्ट 2' के लिए ऐसे एक्शन सीक्वेंस और स्टंट्स प्लान किए जा रहे हैं जिन्हें देखने के बाद दर्शक दातों तले उंगली दबा लेंगे. फिल्म की कास्ट में अल्लू अर्जुन के साथ फहाद फाजिल और रश्मिका मंदाना पहले से हैं. वहीं दूसरे विलेन के रूप में विजय सेतुपति की एंट्री होने की उम्मीद है. Read the full article










