ज्ञान Knowledge
यदि तुम्हें मेरे सत्स्वरूप का ज्ञान हो जाए और अन्य किसी प्रकार का ज्ञान न भी हो तब भी तुम सुखी ही होगे। - श्रीकृष्ण ज्ञान का लक्ष्य सत्य है और सत्य आत्मा की भूख है। - लेसिंग ज्ञान मानव जीवन का सार है। -आचार्य कुन्दकुन्द ज्ञानान्मुक्तिःज्ञान से ही मुक्ति होती है। - सांख्य ज्ञान का मूल्य बहुमूल्य रत्न से भी अधिक है। - निराला जिस प्रकार अच्छी तरह जलती हुई आग ईंधन को भस्म कर देती है, उसी तरह ज्ञानाग्नि सब कर्मों को भस्म कर देती है। - गीता ज्ञान की अग्नि सुलगते ही कर्म भस्म हो जाते हैं। - शंकराचार्य ज्ञान अनंत है। - तैत्तिरीय ब्राह्मण ज्ञान ही वास्तविक सोना और हीरा है। - स्वामी शिवानन्द जिसने आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर लिया है, उस पर काम और लोभ का विष नहीं चढ़ता। - रामकृष्ण परमहंस हम सब ज्ञान से युक्त हों, ज्ञान के साथ हमारा कभी वियोग न हो। -अथर्ववेद सब दानों में ज्ञान का दान ही श्रेष्ठ दान है। - मनुस्मृति ज्ञानी कौन है ? वह जो अपने ज्ञान का उपयोग करता है। -हजरत मोहम्मद ज्ञान का अर्थ है आत्मा से आत्म को जानना। - गुरु रामदास बालि के मरने पर भगवान श्रीराम तारा से कहते हैं : तारा विकल देख रघुराया। दीन्ह ग्यान हरि लीन्ही माया।। छिति जल पावक गगन समीरा। पञ्च रचित यह अधम सरीरा।। प्रगट सो तनु तव आगें सोवा। जीव नित्य केहि लगि तुम्ह रोवा।। उपजा ग्यान चरन तब लागी। लीन्हेसी परम भगति बर मागी।। - गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीरामचरितमानस, किष्किन्धाकाण्ड
Selected Hindi Quotes http://hindi-quotes.blogspot.com













