बॉलीवुड कंगना रनौत और रंगोली चंदेल को मुंबई पुलिस ने भेजा समन, 23 नवंबर को होना होगा पेश
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को मुंबई पुलिस ने तीसरी बार समन भेजा है.कंगना और रंगोली पर ट्विटर पर नफरत फैलाने का मामला दर्ज कराया गया था मुंबई पुलिस कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल से पूछताछ करना चाहती है. इस समन में कंगना रनौत को 23 नवंबर और उनकी बहन रंगोली चंदेल को 24 नवंबर को पेश होने के लिए कहा गया है.
कंगना रनौत को इससे पहले जब समन भेजा था, तब उन्होंने अपने भाई की शादी का हवाला दिया था कि वह मुंबई पहुंचने में असमर्थ हैं. पेशे से वकील और शिकायतकर्ता काशिफ अली खान ने पिछले महीने अंधेरी कोर्ट में रंगोली और कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी|
शिकायत में कहा गया कि बांद्रा कोर्ट द्वारा पुलिस को कंगना रनौत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश देने के बाद भी उन्होंने ज्यूडिसरी के खिलाफ ‘दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक’ ट्वीट पोस्ट कर इसे ‘पप्पू सेना’ कहा था. इस मामले की सुनवाई 10 नवंबर को अंधेरी कोर्ट में होनी थी. इससे पहले बांद्रा कोर्ट के आदेश के बाद बांद्रा पुलिस ने कंगना और उनकी बहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और उन्हें धार्मिक भावना को आहत करने व भड़काने के मामले में समन भेज सोमवार मंगलवार को बुलाया है. मुंबई पुलिस कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल से पूछताछ करना चाहती है. इस समन में कंगना रनौत को 23 नवंबर और उनकी बहन रंगोली चंदेल को 24 नवंबर को पेश होने के लिए कहा गया है.
https://kisansatta.com/mumbai-police-sent-summons-to-bollywood-kangana-ranaut-and-rangoli-chandel-to-be-presented-on-november-23/ #Actress, #Kanganaranaut, #MumbaiPolice, #RangoliChandel, #Sister, #Bollywood #Actress, #kanganaranaut, #MumbaiPolice, #RangoliChandel, #sister, bollywood Entertainment, Trending #Entertainment, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प