ममता बनर्जी को असम में लगा बड़ा झटका, अध्यक्ष रिपुन बोरा ने तृणमूल कांग्रेस से दिया इस्तीफा
Assam News: तृणमूल कांग्रेस की असम यूनिट के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और दावा किया कि इस पूर्वोत्तर राज्य के लोग टीएमसी को पश्चिम बंगाल की एक क्षेत्रीय पार्टी मानते हैं और इसे अपना मानने के इच्छुक नहीं हैं। बोरा की घोषणा के बाद तृणमूल युवा कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष महबूब अली ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अली ने कहा, ”निजी कारणों से मैं असम तृणमूल कांग्रेस…












