नागपुर में RSS मुख्यालय के पास मिला मौत का सामान, 58 डेटोनेटर और जिलेटिन की छड़ें देख पुलिस के उड़े होश
Maharashtra News: नागपुर से एक बेहद डराने वाली खबर आई है। शहर के संवेदनशील इलाके में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए हैं। सीए रोड पर दोसर भवन चौक के पास एक घर के बगीचे में संदिग्ध बैग मिला। इसमें 15 जिलेटिन की छड़ें, 58 डेटोनेटर और आठ कनेक्टर मौजूद थे। यह जगह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुख्यालय से सिर्फ दो किलोमीटर दूर है। इस बड़ी बरामदगी के बाद नागपुर में पुलिस ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया…















