डीआरडीओ ने किया ओडिशा तट पर पिनाका रॉकेट का सफल परीक्षण
नई दिल्ली: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की ओर से ओडिशा तट से पिनाका रॉकेट प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है. इस दौरान रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने कहा कि लगातार छह रॉकेट छोड़े गए और परीक्षण के दौरान लक्ष्य पूरा करने में सफलता मिली.
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा किए गए ट्वीट में कहा गया, ‘डीआरडीओ के जरिए विकसित पिनाका रॉकेट प्रणाली का बुधवार को ओडिशा तट के पास चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया.’ वहीं परीक्षण के बाद डीआरडीओ ने बताया कि पिनाका रॉकेट सिस्टम के एडवांस संस्करण मौजूदा पिनाका एमके-आई की जगह लेंगे. डीआरडीओ के अधिकारियों का कहना है कि यह रॉकेट अत्याधुनिक दिशासूचक प्रणाली से लैस है, जिसके कारण यह सटीकता से लक्ष्य की पहचान कर उस पर निशाना साधने में सफलता हासिल करता है.
क्या प्रदूषण पर लगाम लगाने में होगा कारगर साबित…
पिनाका को पुणे स्थित डीआरडीओ प्रयोगशाला, आयुध अनुसंधान एवं विकास स्थापना और हाई एनर्जी मैटेरियल रिसर्च लेबोरेटरी ने डिजाइन किया है. इस रॉकेट की रेंज करीब 37 किलोमीटर है. साथ ही पिछले दो महीने में भारत ने कई मिसाइलों का परीक्षण किया है, जिनमें सतह से सतह पर मार करने में सक्षम सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस और एंटी रेडिएशन मिसाइल रूद्रम-1 भी शामिल है.
https://kisansatta.com/drdo-successfully-tests-pinaka-rocket-on-odisha-coast/ #DefenseResearchAndDevelopmentOrganization, #BrahMos, #Pinakamisael, #Rudram1, #India # Defense research and development organization, #BrahMos, #pinakamisael, #Rudram-1, india National, Top, Trending #National, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प










