'सांड की आंख' टीजर : शूटर दादियों के किरदार में दिखा तापसी और भूमि का जलवा
चैतन्य भारत न्यूज बॉलीवुड अभिनेत्रियां भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू की फिल्म 'सांड की आंख' का हाल ही में टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में दोनों ही अभिनेत्रियां शूटर दादी के किरदार में नजर आएंगी। टीजर में दोनों का दमदार किरदार देखने को मिल रहा है। यकीनन 'सांड की आंख' का टीजर देखकर आप भी फिल्म देखने पर मजबूर हो सकते हैं।
यह फिल्म उत्तर प्रदेश के जौहड़ी गांव की बुजुर्ग शार्पशूटर प्रकाशी तोमर और चंद्रो तोमर की कहानी पर आधारित है। टीजर में देखा जा सकता है दोनों शूटर दादियों के किरदार में भूमि और तापसी जच रही हैं। उनके लुक को देखकर यह जरा भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि तापसी और भूमि ने मेकअप किया हुआ है। दोनों ने ही बुजुर्ग महिला का किरदार बखूबी निभाया है। तापसी और भूमि ने हरियाणवी लहजे को भी अच्छी तरह पकड़ा है। सोशल मीडिया पर उनके अभिनय की खूब तारीफ की जा रही है।
फिल्म 'सांड की आंख' का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप हैं। इस फिल्म में तापसी और भूमि के अलावा प्रकाश झा, विनीत कुमार और शाद रंधावा भी अहम किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज की जाएगी। गौरतलब है कि, असल जिंदगी में चंद्रा और प्रकाशी उस वक्त लाइमलाइट में आई थीं जब दोनों ने 65 साल की उम्र के बाद शूटिंग में 30 से ज्यादा नेशनल चैंपियनशिप जीती थी। दोनों दादियों ने सभी मुश्किलों को पार करते हुए बतौर शूटर अपनी खास पहचान बनाई। उन्होंने कुल 352 मेडल जीते हैं। देखें सांड की आंख का टीजर... ये भी पढ़े... सांड की आंख: शूटर दादी के किरदार में तापसी और भूमि का दिखा जबरदस्त लुक शूटिंग के दौरान भूमि पेडनेकर के साथ हुआ हादसा, सेट पर जल गया चेहरा Read the full article











