आख़िर दिन रात देश के लिए काम करने वाले PM MODI की सैलरी कितनी है !! मन्नीय नरेंद्र मोदी काम करने की धुन में समय नहीं देखते हैं। कहा जाता है कि वो दिन में लगभग 12 से 18 घंटे काम करते हैं। लेकिन उनकी सैलरी सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। New Delhi, May 29: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता में रहते हुए हुए 2 साल हो गए हैं। दो साल पूरे होने का जश्न शानदार तरीके सम मनाया जा रहा है। PM Modi के बारे में जानने वाले कहते हैं कि वो बिना थके लगातार काम करने में यकीन रखते हैं। पीएम मोदी की ऊर्जा और लगातार काम करने के कारण विरोधी भी उनकी तारीफ करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिन में 12 घंटे से ज्यादा काम करने वाले पीएम मोदी की सैलरी कितनी है। आपको बताते हैं कि पीएम मोदी दिन में कितना समय पीएमओ में गुजारते हैं। आधिकारिक तौर पर सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक वो दफ्तर में रहते हैं। दिन भर में मोदी कुल मिलाकर 12 से 18 घंटे तक काम करते हैं। खबरों के मुताबिक वो केवल 3 घंटे की नींद लेते हैं। इतना काम करने के बाद जो उनको सैलरी मिलती है वो हैरान करती है। PM Modi को सालाना 19.2 लाख रूपए सैलरी मिलती है। यानि लगभग 1 लाख 60 हजार रूपए प्रतिमाह। इसी सैलरी में पर्सनल स्टाफ, घर और दूसरी चीजें शामिल हैं।










