चोर ने पहले भगवान को लिखी चिट्ठी, फिर दानपेटी से ले गया हजारों रुपए
चैतन्य भारत न्यूज
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के सारनी में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, सारनी शहर के राधाकृष्णन वार्ड के हनुमान मंदिर से एक चोर ने दान पेटी तोड़कर हजारों रुपयों की चोरी कर ली।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
चोर ने भगवान के नाम पर एक चिट्ठी भी लिखी है। उसने चिट्ठी में सारे गुनाह माफ करने बात लिखी है। चोर ने कहा परेशान होने के कारण वह यह अपराध कर रहा है। यह चिट्ठी दानपेटी के पास ही रखी मिली है।
खबरों के मुताबिक, मंगलवार सुबह मंदिर में आए श्रद्धालुओं ने टूटी दानपेटी के पास इस चिट्ठी को देखा। बता दें यह मंदिर सार्वजनिक है, यहां कोई पुजारी नियुक्त नहीं है। चोरी की घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर की दान पेटी पिछले 3 साल से नहीं खोली गई थी। पेटी में लगभग 40 से 50 हजार रुपए नकद राशि हो सकती हैं।
वहीं चोर ने चिट्ठी में लिखा था कि, 'हे भगवान, मैंने जो भी गलती अभी तक की है, उसके लिए आपने क्षमा किया है। आज से मैं चोरी पूरी तरह छोड़ दूंगा। भगवान धर्म की खातिर और आई-पापाजी की खातिर आपको आना ही पड़ेगा। अब सब कुछ ठीक हो जाता है तो मैं समझूंगा, आपने मुझे आखिरी मौका दिया। भगवान अब अगर सब कुछ ठीक हो गया तो मैं आपके किसी भी मंदिर में 500 रुपए का दान करूंगा।'
ये भी पढ़े...
दिल्ली पुलिस ने पकड़ा ऐसा चोर जो हवाई जहाज में करता था चोरी, मां होटल की मालकिन, बाप कोरिया में
मौज मस्ती के लिए किशोर ने चोरी किए दो एयरक्राफ्ट, सजा के बदले मिला ये खास ऑफर
अनोखे चोर : न पैसा, न सोना-चांदी, बल्कि ये चोर चुराते थे सड़कों पर लगे गटर के ढक्कन
Read the full article