🍁⠀ तुम सच हो ये मेरा गुमान ही सही,⠀ मैं झूट हूँ ये तेरा ईमान ही सही|⠀ ⠀ मैं अपने लफ़्ज़ों का हिसाब लगता हूँ,⠀ चंद ही हैं इन ख्यालों की भीड़ में|⠀ ⠀ अंधेरों से झूझता हूँ, तो सवेरे नाराज़ हो जाते हैं,⠀ क्या कीमत दूं तुझे ए नींद बता|⠀ ⠀ कुछ गुज़र कर भी बाकी है, कुछ ‘काश’ में लिपटा है|⠀ कुछ ‘क्यों’ में बंधा है, कुछ ‘क्यों नहीं’ में सिमटा है|⠀ ⠀ गमों की भी तासीर तेरे जैसी है,⠀ जवान हो रहें हैं उम्र के साथ|⠀ ⠀ अँधेरे रास्तों को तुम्हारा नूर बर्दाश्त नहीं,⠀ बदला लेते हैं मुझसे तेरे जाने के बाद|⠀ ⠀ अब जिंदगी को कसूरवार ना कहिये,⠀ उसकी कोई मजबूरी रही होगी|⠀ ⠀ तुम बदले और मैं भी बदला,⠀ कैसा हादसा दोनों के साथ हुआ|⠀ ⠀ फिर ज़ख्म लिए फिरते हैं गलियों-गलियों,⠀ चारागर से बेर बहूत महंगा पड़ा|⠀ ⠀ पल पल का हिसाब जोड़ा.. फिर भी जिंदगी ना मिली|⠀ जाने क्या अदा है इसकी तुझमें घुल जाने की|⠀ ⠀ उनसे क़ैद ए मोहब्बत न देखी गयी,⠀ तो ज़माने ने इसे सूली पर लटका दिया|⠀ ⠀ अब महफिलों से लो उठ चले हम,⠀ सुना है कोई नया दर्द घर आया है|⠀ ⠀ लपेट कर सोया तो हूँ यादों को..⠀ पर इन्हें बहूत कुछ सीखना है तुमसे अभी|⠀ ⠀ बंद ताले सा हर शख्स अपनी कड़ी से लटका है..⠀ ना ही अन्दर जाता है और ना बहार ही आता है|⠀ ⠀ अब कलाम मुश्किल हो रहा है,⠀ किस सिरे से इसे पकडूं, किस गठन से इसे उठाएं|⠀ ⠀ वो चटका हुआ आईना तुझसे नज़र ना मिला पाया,⠀ देखा है उसने मुझे कई टुकड़ों में बटते हुए|⠀ ⠀ खाली घर नहीं है तेरे जाने के बाद,⠀ लम्हें उठा रहा हूँ हर कोने से मैं|⠀ ⠀ महंगी नहीं है ख्वाबों की तामीर,⠀ बस एक जिंदगी की कमी है|⠀ ⠀ चुभते रहे मेरी आँखों को देर तलक,⠀ ओस से वो अश्क जो तुमने पलकों में छुपाये थे|⠀ *⠀ *⠀ *⠀ *⠀ -----------⠀ Hashtags⠀ -----------⠀ #gareeb ⠀ #motivationalquotes #sayrilovers #hindisayri #gujjusayri #sadsayari #quotesdaily #quotestoliveby #wordporn #quotestagram #roti #quotes #quoteapic #quotestag #hindiquotes❤️ #hindiquote #writersofinstagram #writerscommunity #aapkikalam #sayriwalikalam #loveyourself #poetry #ghazal #yourquotes #writersofinstagram #urdusadpoetry (at Noida) https://www.instagram.com/p/B_sBMKzFnPJ/?igshid=137xb6prf9m27