कोलकाता में 5 नवंबर को शुरू हो रहे चार दिवसीय भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ)-2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करेंगे।
इस कार्यक्रम में करीब 1500 युवा वैज्ञानिक और शोधकर्ता शामिल हो सकते हैं, जो अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकीविदों से सीधा संवाद कर सकेंगे। इसके अलावा, उन्हें अपने पोस्टर और शोध आलेख प्रस्तुत करने का मौका भी मिलेगा।















