शहर के वार्ड नंबर 17 ढोढीपारा इलाके में चोरों ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसने नगर निगम, पुलिस और आम लोगों को हैरान कर दिया। नहर किनारे लोगों की आवाजाही के लिए बना करीब 40 साल पुराना लोहे का पुल रातों-रात गायब हो गया। चोरों ने पूरी रात गैस कटर से पुल को काटा, उसके टुकड़े किए और गाड़ियों में भरकर ले गए।
रातों-रात गायब हुआ 40 साल पुराना लोहे का पुल: गैस कटर से काटा, पाइपलाइन भी खतरे में डाली; 5 आरोपी गिरफ्तार











