सीफूड को बढ़ाने के लिए मेरीकल्चर को बढ़ावा देने पर जोर
सीफूड खाना कई लोगों को काफी पसंद होता है और भारत सीफूड का बड़ी मात्रा में निर्यात भी करता है. खासकर भारत द्वारा झींगे का निर्यात सबसे ज्यादा किया जाता है. अमेरिका भारत से बड़ी मात्रा में झींगे का आयात करता है पर हाल ही के दिनों में अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ के कारण भारत के झींगा निर्यातकों के लिए परेशानियों जरूर खड़ी हो गई है. इसी बीच अब सरकार की कोशिश है कि देश में तेजी से बढ़ रहे सीफूड की मांग के मद्देनजर सरकार और वैज्ञानिक संस्थान मेरीकल्चर यानी समुद्री खेती को बढ़ावा देने पर जोर दे रहे है.
















