
seen from Ecuador

seen from China

seen from Belarus

seen from United States

seen from Germany
seen from China
seen from China
seen from United Kingdom
seen from Netherlands
seen from Austria
seen from Estonia
seen from Ecuador

seen from United States

seen from Germany
seen from Ecuador
seen from Russia
seen from Finland
seen from China
seen from China

seen from Ecuador
कोरोना के सामने अब सोनू सूद भी मजबूर: लोगों की मदद नहीं कर पा रहे, कहा- अब हम फेल हो गए
चैतन्य भारत न्यूज लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों और कामगारों के लिए मसीहा बनकर उभरें। लेकिन देश में कोरोना की दूसरी लहर बेहद डरावनी है और इस पर काबू पाना मुश्किल होता जा रहा है। जैसे-जैसे कोरोनो वायरस के मामले बढ़ रहे हैं लोगों को अस्पताल और दवाओं के लिए कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौर में भी खुद पॉजिटिव होकर भी सोनू सूद लगातार लोगों की मदद करते नजर आ रहे हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि वह भी कोरोना के सामने मजबूर हो चुके हैं। उन्होंने एक ट्वीट कर अपनी निराशा को शेयर किया है। सोनू सूद ने एक ट्वीट कर के बताया है कि, अब वह भी कोरोना से पीड़ित लोगों की मदद नहीं कर पा रहे हैं। सोनी ने जानकारी दी कि, 'उन्होंने 570 बेड के लिए अनुरोध किया था, जिसमें वह सिर्फ 112 की व्यवस्था ही कर पाए हैं। इसके साथ ही सोनू ने यह जानकारी भी दी कि उन्होंने 1477 रेमडिसिविर की रिक्वेस्ट की थी, लेकिन वह सिर्फ 18 की ही व्यवस्था कर पाए। Today : Request for beds : 570 I could arrange just: 112 Requests for Remdesivir :1477 I could arrange just : 18 Yes we have failed So is our health care system.🙏 — sonu sood (@SonuSood) April 19, 2021 सोनू ने ट्वीट में लिखा- 'आज मैंने 570 बेड के लिए रिक्वेस्ट किया। मैं सिर्फ 112 की व्यवस्था कर पाया। मैंने 1477 रेमडिसिविर की रिक्वेस्ट की लेकिन सिर्फ 18 की ही व्यवस्था कर पाया। हां, हम असफल हो गए। इसलिए हमारा हेल्थ केयर सिस्टम भी असफल हो गया।' फैंस कर रहे हैं कोशिशों की सराहना सोनू सूद ने लिखा, 'किसी को, कहीं आपकी जरूरत है।' इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उनके फैंस कमेंट कर उन्हें चीयरअप कर रहे हैं और उनकी कोशिशों के लिए उनकी सराहना भी कर रहे हैं। बता दें कि सोनू सूद पिछले हफ्ते कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। इसकी जानकारी भी उन्होंने ट्विटर पर दी थी। जबकि उन्होंने हाल ही में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज भी ली थी। गरीबों के मसीहा सोनू सूद को भी हुआ कोरोना, ट्वीट कर कहा- अब आपकी मदद करने के लिए ज्यादा समय रहेगा मदद से मिला मानः बंगाल के दुर्गा पूजा पंडाल में लगाई गई सोनू सूद की प्रतिमा सोनू सूद को रोजाना मदद के लिए आते हैं हजारों मैसेज, पहली बार एक्टर ने शेयर किए आंकड़े Read the full article