राजस्थान में स्टेट मेडिकल काउंसलिंग 10 अगस्त से
काउसंलिंग में कई बार बदलाव होने से विद्यार्थी परेशान, रिवाइज्ड शैड्यूल जारी न्यूजवेव @ कोटा राजस्थान के लिए स्टेट काउंसलिंग का दूसरा राउंड 10 अगस्त से प्रारंभ होगा। स्टेट मेरिट में 1 से 800 रैंक तक के विद्यार्थियों को 10 अगस्त को दोपहर 3 बजे एसएमएस मेडिकल कॉलेज के अकादमिक ब्लॉक में सभी मूल दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना है। कॅरिअर पॉइंट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट देव शर्मा ने बताया कि स्टेट मेरिट 801 से 3000 रैंक के विद्यार्थियों को 11 अगस्त सुबह 9 बजे, रैंक 3001 से अधिक स्टेट मेरिट वाले विद्यार्थियों को 12 अगस्त सुबह 9 बजे रिपोर्ट करना होगा। 13 से 14 अगस्त शाम 5 बजे तक प्रथम वर्ष की फीस की टोकन राशि एसएमएस मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक में डिमांड ड्राफ्ट से जमा करना है। 16 से 18 अगस्त के बीच ज्वाइनिंग दस्तावेज जैसे बैंक गारंटी, बांड, मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुति तथा फीस की शेष राशि जमा करानी होगी। 16 अगस्त तक छोड़ सकते है सीट देव शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी 16 अगस्त शाम 5 बजे तक आवंटित सीट छोड़ सकते हैं, किंतु विद्यार्थी द्वारा द्वारा जमा की गई रिफंडेबल फीस नहीं लौटाई जाएगी। काउंसलिंग के लिए सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को 10 हजार तथा एससी, एसटी व दिव्यांग वर्ग को 5 हजार रू. व प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के लिए 01 लाख रूपए के डिमांड ड्राफ्ट की आवश्यकता है। जिन विद्यार्थियों ने पूर्व में डिमांड ड्राफ्ट बनवाया हुआ है उन्हें नाम बदलकर डिमांड ड्राफ्ट बनवाने की आवश्यकता नहीं है। बीडीएस में प्रवेश चाहने वाले विद्यार्थियों को डिमांड ड्राफ्ट की आवश्यकता नहीं है। Read the full article









