सलगाझुड़ी स्टेशन पर लोकल ट्रेनों के ठहराव को लेकर एकदिवसीय धरना, जोरदार आंदोलन की चेतावनी
जमशेदपुर : संयुक्त ग्राम सामान्य समिति, जमशेदपुर के बैनर तले आज सलगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। यह धरना लोकल ट्रेनों के ठहराव की बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। धरना को संबोधित करते हुए समिति के सदस्यों ने कहा कि सलगाझुड़ी एवं आसपास के गांवों में बड़ी आबादी गरीब और मेहनतकश लोगों की है,…













