"भारतीय वायुसेना की 91वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एयर शो के पहले शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। बमरौली स्थित मध्य वायु कमान मुख्यालय
देशभक्ति का जश्न 'एयर फोर्स डे' की तैयारी तूफ़ानी अंदाज में
भारतीय वायुसेना की 91वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एयर शो के पहले शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। बमरौली स्थित मध्य वायु कमान मुख्यालय में वायुसेना योद्धाओं की परेड हुई। इसमें वायु योद्धाओं के अनुशासन, उत्साह, और जज्बे की झलक दिखी। कार्यक्रम की शुरुआत में पैराहंग ग्लाइडर विंग कमांडर अशोक ने हवा में 5 डिग्री पर हवाई करतब दिखाते हुए परेड में इंट्री की। इसके बाद परेड शुरू हुई।











