ये हैं दुनिया के पांच ऐसे विचित्र जीव, जिन्हें देखते ही चौंक जाते हैं लोग
चैतन्य भारत न्यूज दुनिया में ऐसे कई अजीबो-गरीबों जीव-जंतु हैं जो दिखने में बहुत ही अलग और अजीब होते हैं। ऐसे जानवरों को देखकर लोग अचंभित रह जाते हैं और यहीं सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि ये जीव धरती के ही हैं या फिर किसी और ग्रह से यहां आए हैं। हम आपको आज कुछ ऐसे अजीबोगरीब दिखने वाले जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन जीवों को आपने न तो पहले कभी देखा होगा और न ही उनके बारे में सुना होगा। नेकेड मोल रैट
यह जीव पूर्वी अफ्रीका में पाया जाता है। यह एक प्रकार का चूहा ही है लेकिन इसके शरीर पर आम चूहों की तरह बाल नहीं होते हैं। इस चूहे की खाल कुछ इस तरह की लगती है जैसे किसी ने इसके ऊपर की चमड़ी निकाल दी हो। इस चूहे की चमड़ी झुर्रियों वाली होती है। सैगा एंटीलोप
सैगा एंटीलोप दिखने में बिलकुल हिरण जैसा होता है। यह जानवर रूस और कजाकिस्तान जैसे देशों में पाया जाता है। इसकी नाक लंबी और बेढंगी होती है जो इन्हें दुसरे जानवरों से अलग बनाती है। पिंक फेयरी आर्माडिलो
चूहे की तरह दिखने वाले इस जीव को पिंक फेयरी आर्माडिलो कहते हैं। इसका बाहरी हिस्सा थोड़ा अजीब होता है। इसको देखने पर ऐसा लगता है मानो इसके ऊपर किसी ने अलग से कोई परत रख दी हो। पिंक फेयरी आर्माडिलो जमीन में खुदाई करते हुए चलता है। इसके चलने का अंदाज ऐसा लगता है जैसे वह पानी में तैर रहा हो। लैम्प्रे
यह एक तरह की मछली होती है जिसे लैम्प्रे के नाम से जाना जाता है। यह आर्कटिक महासागर में पाई जाने वाली मछली की तरह होती है। इस मछली के दांत काफी नुकीले होते हैं। यह अपना शिकार पकड़ने के बाद उसे खाती नहीं बल्कि उसके शरीर पर अपने दांत कई दिनों तक गड़ाकर रखती है और उसके शरीर से खून व जरूरी तत्व निकाल कर पी लेती है। स्टार नोज मोल
इस जीव का नाम स्टार नोज मोल है। कहा जाता है कि, इस जीव की अजीबोगरीब नाक बहुत ही कम ऑक्सीजन वाली जगह पर भी इसे जिंदा रख सकती है। इस जीव की खास बात यह है कि यह अपनी नाक से छूकर ही पता कर लेता है कि सामने पड़ी चीज खाने लायक है या नहीं। Read the full article






