हिमाचल सरकार करेगी पांच पार्किंग की समीक्षा, मुख्यमंत्री ने किया सब कमेटी का गठन
Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कार पार्किंग एक बड़ी समस्या है. आबादी वाले इलाकों में पार्किंग की कमी होने की वजह से लोगों को सड़कों पर ही गाड़ी लगाने पड़ती है. टूरिस्ट सीजन के दौरान यह परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है. शिमला के क्रॉसिंग में पीपीपी मोड पर करीब 800 गाड़ियों की पार्किंग तैयार की गई है. पार्किंग की विकराल समस्या के बावजूद यह पार्किंग ज्यादातर खाली पड़ी रहती है.…














