गर्मी की छुट्टियों में बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं तीन नई समर स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और शेड्यूल
Bihar News: गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही भारतीय रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। स्कूलों की छुट्टियों और प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के मद्देनजर रेलवे ने बिहार के लिए तीन विशेष समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इन ट्रेनों का उद्देश्य गर्मियों के दौरान टिकटों की किल्लत को दूर करना और यात्रियों को आरामदायक सफर मुहैया कराना है। हर साल अप्रैल से जून के बीच…














