ओएफडी ने बनाई टी-90 टैंक व बोफोर्स तोप के लिए दूरबीन
नई दिल्ली: आयुध निर्माणी देहरादून ने आत्मनिर्भर भारत के तहत दो टेलीस्कोप तैयार किए हैं। भारतीय सेना के स्नाइपर अब दुश्मनों पर और ज्यादा सटीक निशाना लगा सकेंगे। इसके साथ ही टी-90 टैंक और बोफोर्स तोप के निशाने की सटीकता भी बढ़ेगी। सेना जल्द इनका उपयोग करेगी।
सोमवार को आयुध निर्माणी निरीक्षण भवन में गुणवत्ता माह की शुरुआत पर ओएफडी के महाप्रबंधक पीके दीक्षित ने बताया कि आयुध निर्माणी देहरादून ने टैंक, बोफोर्स तोप में लगने वाली टेलीस्कोप तैयार की है। जल्द ही सेना को इसकी आपूर्ति की जाएगी। दूसरी टेलीस्कोप असाल्ट राइफल की है। पीके दीक्षित ने बताया कि भविष्य में अब स्नाइपर के लिए विशेष टेलीस्कोप बनाया जा रहा है, जो 24 एक्स वर्जन का है। इससे सेना के स्नाइपर की दुश्मन को पहचानने में सटीकता बढ़ेगी। इसके साथ ही 48 एक्स वर्जन पर भी काम किया जाएगा। इससे शार्प शूटर को छोटी चीज भी बड़ी नजर आएगी और निशाना सही लग सकेगा। यह टी-90 टैंक, बोफोर्स तोप पर उपयोग की जाएगी। यह गन के बैरल की एलाइमेंट सेट करने के काम आती है। अभी तक यह रूस से खरीदी जाती थी। यह सौ फीसदी सटीक निशाना लगाने में मदद करेगी। देश में यह 50 फीसदी कम कीमत पर मिलेगी। मार्च महीने से इसके करीब 300 पीस का ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
IPL 2020 Playoff : आज के आखिरी लीग मुकाबले में तय होगी PLAYOFF की चौथी टीम
पीके दीक्षित ने कहा कि, आजकल सभी लोग बुलेट प्रूफ जैकेट, हेलमेट पहनते हैं। ऐसे में दूर बैठे दुश्मन पर कम जगह में डे साइट टेलीस्कोप फॉर एसॉल्ट रायफल, सटीक निशाना लगाने में काम आएगी। इसे पिकेटेनियल हथियार में लगाया जा सकता है। अभी तक इसे इजरायल व रूस से मंगाया जाता था। मगर देश में बनी इस टेलीस्कोप की कीमत बाजार से 20% कम है। भारतीय सेना ने इसके लिए टेंडर निकाले हैं और तकनीकी बिड ओएफसी पास कर चुका है।
https://kisansatta.com/ofd-built-telescope-for-t-90-tank-and-bofors-cannon/ #OrdnanceFactoryDehradun, #Boforscannon, #Indianarmy, #T90Tank, #Dehradun # OrdnanceFactoryDehradun, #Boforscannon, #indianarmy, #T90Tank, dehradun National, Top, Trending #National, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प









