Taj Express Attack: ताज एक्सप्रेस पर लोहे के पाइप से हमला, कोच की खिड़की तोड़ अंदर घुसा प्रहार, दंपती लहूलुहान
Palwal News: होडल और कोसीकलां रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार सुबह एक खौफनाक वारदात सामने आई है। नई दिल्ली से ग्वालियर जा रही ताज एक्सप्रेस पर किसी अज्ञात हमलावर ने लोहे के भारी पाइप से हमला कर दिया। यह हमला इतना जोरदार था कि पाइप कोच की इमरजेंसी खिड़की का शीशा तोड़ते हुए सीधे अंदर जा गिरा। इस अचानक हुए हमले में कोच में सफर कर रहे एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रेन में चीख-पुकार मच…














