Taliban के इरादे हो रहे बुलंद, Afghanistan के दूसरे शहर कंधार पर भी किया कब्जा
Afghanistan में Taliban एक के बाद एक करके सभी शहरों पर तेज़ी से कब्ज़ा करता जा रहा है, जिसके बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं। Afghanistan में जारी खूनी संघर्ष के बीच Taliban ने शुक्रवार को Afghanistan के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर कब्जा कर लिया है।
Afghanistan से नाटो और अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बीच Taliban को अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। Taliban ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने एक और प्रांतीय राजधानी कंधार पर कब्जा कर लिया है। अब सिर्फ राजधानी काबुल उससे बचा हुआ है। काबुल के बाद कंधार ही Afghanistan का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।
अधिकारियों ने कहा कि कंधार पर गुरुवार रात तालिबानियों का कब्जा हो गया और सरकारी अधिकारी और उनका दल हवाई मार्ग से किसी तरह शहर से भागने में सफल रहे। बता दें कि इस तरह से Afghanistan में Taliban की पकड़ धीरे-धीरे मजबूत होती जा रही है। अब तालिबानियों का अगला टारगेट काबुल ही होगा, मगर अभी काबुल खतरे से बाहर दिख रहा है।
कंधार पर कब्जा करने से पहले गुरुवार को Taliban ने दो और प्रांतीय राजधानी गजनी और हेरात पर कब्जा कर लिया था। तालिबानी लड़ाके काबुल से महज 130 किलोमीटर दूर है। इस तरह से आतंकवादी संगठन अब तक 12 प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा कर चुका है। गजनी में उग्रवादियों ने श्वेत झंडे फहराए। दो स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि शहर के बाहर स्थित एक सैन्य प्रतिष्ठान और खुफिया ठिकाने पर छिटपुट लड़ाई अब भी चल रही है।










