हरी सब्जी से कई गुना ज्यादा गुणकारी होती है अरबी, जानिए इसके बेहतरीन फायदे
चैतन्य भारत न्यूज
भारत की अलग-अलग जगहों पर अरबी को अलग-अलग नाम से जाना जाता है। हिंदी में इसे अरबी के अलावा घुइयां और अरुई कहते हैं तो वहीं छत्तीसगढ़ में इसे कोचई कहा जाता है। अरबी एक साधारण सब्जी है जो बाजार में आसानी से मिल जाती है। अरबी के पत्ते के पकोड़े भी बहुत स्वादिष्ट होते हैं। इसे व्रत में फलाहार के रूप में भी खाया जा सकता है।
अरबी में होते हैं ये पोषक तत्व
अरबी में सोडियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होती है। अरबी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं। अरबी खाने से कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी खत्म हो जाती है। दरअसल, अरबी में अघुलनशील फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। अगर आप हफ्ते में 3-4 दिन अरबी की सब्जी खाएंगे तो हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या कभी पैदा ही नहीं होगी।
वजन कम करती है अरबी
यदि आप मोटापे से परेशान हैं तो अरबी की सब्जी खाना शुरू कर दीजिए। बता दें अरबी में डाइट्री फाइबर होता है, जो शरीर में फैट बर्न करने में मदद करता है। यही कारण है कि अरबी खाने से मोटापा धीरे-धीरे कम होने लगता है।
ये भी पढ़े
तांबे का पानी पीने से शरीर को होते हैं ये बेहतरीन फायदे
गर्मी के मौसम में सेहत के लिए वरदान है सत्तू, जानिए इसके 5 बेहतरीन फायदे
Read the full article