चैनपुरवा सर्विस रोड पर बैरिकेडिंग का काम रुका:व्यापारियों और ट्रक मालिकों ने बड़े वाहनों पर रोक का विरोध किया
गोरखपुर-लखनऊ मार्ग पर स्थित चैनपुरवा ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया, जब प्रशासन ने बड़े वाहनों को रोकने के लिए लोहे के पोल और अंडर-हाइट एंगल लगाने का प्रयास किया। ट्रक एसोसिएशन और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर इस काम को रुकवा दिया। प्रशासनिक टीम द्वारा सड़क के दोनों ओर लोहे के पोल वेल्डिंग किए जाने के दौरान, ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक सिंह बघेल के…













