दाऊद इब्राहिम की पुश्तैनी हवेली 11 लाख 20 हजार में हुई नीलम
नई दिल्ली: दाऊद इब्राहिम की कई सारी संपत्तिया की मंगलवार को नीलाम हो चुकीं हैं नीलाम की गई संपत्तियों में दाऊद के बचपन की पुश्तैनी हवेली भी शामिल है. रत्नागिरी जिले में मौजूद पुश्तैनी हवेली में दाऊद का बचपन बीता उस हवेली से उसका इमोशनल लगाव रहा है.
हवेली को दिल्ली के वकील अजय श्रीवास्तव ने 11 लाख 20 हजार में खरीदा है. रत्नागिरी के मुंबके गांव में मौजूद खंडहरनुमा हवेली के मालिक अजय श्रीवास्तव बन गए हैं. ये दो मंजिला हवेली 27 गुंठा जमीन पर फैली हुई है और 80 के दशक के मध्य तक दाऊद इब्राहिम का परिवार रहा करता था. अब अजय श्रीवास्तव इसके मालिक बन गए हैं. उनका कहना है कि हवेली को तुड़वा कर सनातन शिक्षा का केंद्र बनाएंगे.
जानें भारतीय टीम का कौन खिलाडी संभाल सकता है धोनी की विरासत
श्रीवास्तव की तरह ही दिल्ली के वकील भूपेंद्र भारद्वाज ने भी नीलामी में दाऊद की 4 संपत्तियों को खरीद लिया. हालांकि भारद्वाज हवेली को भी खरीदना चाहते थे लेकिन उनकी लगाई गई बोली से श्रीवास्तव की बोली ज्यादा निकली और हवेली श्रीवास्तव के हाथ लगी. अजय श्रीवास्तव और भूपेंद्र भारद्वाज का कहना है कि दाऊद की संपत्तियों को खरीदने के पीछे उनका मकसद आतंकवाद को चुनौती देना है. उनका कहना हैं कि भगोड़े दाऊद इब्राहिम का खौफ अब भारत में नहीं चलेगा.
https://kisansatta.com/dawood-ibrahims-ancestral-mansion-in-sapphire-11-lakh-20-thousand/ #AjaySrivastava, #DawoodIbrahim, #Mansion, #Ratnagiri, #UnderworldDon #Ajay Srivastava, #Dawood Ibrahim, #Mansion, #Ratnagiri, #Underworld don International, Top, Trending #International, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प