कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला विकास दुबे उज्जैन महाकाल मंदिर से गिरफ्तार
उज्जैन/भोपाल, 09 जुलाई (वेबवार्ता)। कानपुर का कुख्यात गैंगस्टर और आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपित विकास दुबे मप्र के उज्जैन से गिरफ्तार हो गया है। वह उज्जैन महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचा था। विकास दुबे कानपुर गोलीकांड मुख्य आरोपी है और उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस उसे जल्द कोर्ट में पेश कर सकती है। मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद पुलिस उसका ट्रांजिट रिमांड लेगी। इसके बाद दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार यूपी एसटीएफ का एक दल दुबे को लेने निकल चुका है। Vikas Dubey, the main accused in #KanpurEncounter case, has been arrested at a police station in Ujjain (Madhya Pradesh), say UP Govt Sources pic.twitter.com/txjmhzJhmW — ANI (@ANI) July 9, 2020 सीआरपीसी की धारा 72 के अनुसार अगर किसी दूसरे प्रदेश की पुलिस किसी किसी आरोपित को गिरफ्तार करती है तो उसे स्थानीय अदालत में 24 घंटे अंदर पेश करना होता है। स्थानीय अदालत से प्रत्यर्पण की अनुमति लेकर ही दूसरे प्रदेश की पुलिस उसे अपने क्षेत्र में ले जाती है। इस अनुमति को ही ट्रांजिट रिमांड कहते हैं। उत्तर प्रदेश का कुख्यात गैंगस्टर और आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपित विकास दुबे गुरुवार सुबह उज्जैन में पकड़ा गया। दुबे महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचा था। फैसिलिटी सेंटर पर अपना बैग रखने के बाद यहां उसने शीघ्र दर्शन के लिए 250 रुपए की रसीद कटवाई। #WATCH Madhya Pradesh: Vikas Dubey, the main accused in #KanpurEncounter case, has been arrested in Ujjain pic.twitter.com/pmh5rwl3Z4 — Read the full article















