Whatsapp Chats को लीक होने से कैसे बचाएं आज के दौर में बातचीत का दूसरा नाम व्हाट्सएप हो गया है। अब व्हाट्सएप सिर्फ बात करने के मीडियम से कहीं ज्यादा बन गया है। लेकिन आजकल व्हाट्सएप चैट की लीक की खबरें भी आप रोजाना सुन रहे हैं। बड़ी-बड़ी नामचीन हस्तियों तक कि व्हाट्सएप चैट लीक हो रही है। लेकिन यह आम बात नहीं है क्योंकि व्हाट्सएप दावा करती है कि व्हाट्सएप पर किए जाने वाले चेक्स एंड टू एंड इंक्रिप्शन वाले चैट होते हैं। सेंटर और रिसीवर के अलावा ही नहीं व्हाट्सएप भी नहीं पढ़ सकता है।















