महिला वर्ल्ड कप पर भी कोरोना का खतरा,15 दिन में लिया जाएगा बड़ा फैसला!
नई दिल्ली : दुनिया में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते पूरी दुनिया के खेल जगत में उथल पुथल मची है | बता दें कि कोरोना वायरस क्रिकेट प्रेमियों को काफी नुकसान भुगतना पड़ रहा है | गौरतलब है कि कोरोना के चलते क्रिकेट एशिया कप और पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप स्थगित हो जाने के बाद अब महिला वनडे वर्ल्ड कप पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं | जिस बारे में न्यूजीलैंड क्रिकेट के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने कहा है कि 2021 महिला विश्व कप के भविष्य पर फैसला अगले दो हफ्ते में किया जाएगा |
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की इस टिप्पणी के बाद आया है कि कोरोना वायरस महामारी के खतरे के बावजूद न्यूजीलैंड में छह फरवरी से सात मार्च तक होने वाली इस प्रतियोगिता के कार्यक्रम में अभी बदलाव नहीं किया गया है | आईसीसी को हालांकि अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले पुरुष टी20 विश्व कप को स्थगित करने को मजबूर होना पड़ा |बता दें कि महिला विश्व कप को स्थगित करने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है जबकि दो हफ्ते के बाद इस पर फैसला लिया जायेगा |
टूर्नामेंट के बारे में समय से चल जाए पता
उन्होंने कहा कि अगर इस प्रतियोगिता को स्थगित करने की जरूरत है तो बेशक समय से पता चल जाए तो बेहतर है और इसी तरह अगर प्रतियोगिता का आयोजन होना है तो हमें अंतिम फैसला करने की जरूरत है, जिससे कि हम फरवरी में शानदार विश्व स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए जरूरी संसाधन जुटा सकें |
https://kisansatta.com/womens-world-cup-also-threatens-corona-big-decision-to-be-taken-in-15-days/ #ICCWorldcup, #Womenworldcup, #Coronavirus, #Covid19, #Worldcup2020 #ICC worldcup, #womenworldcup, Coronavirus, covid - 19, worldcup2020 Sport, Trending #Sport, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प