Article on Politics/ राजनिति परिद्रश्य पर लेख सुपरमैन प्रधानमंत्री (Article on changing politics scenario)
मई २६ हमारे देश के पंद्रहवे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपना पहिला बर्ष प्रधानमंत्री रहते हुए पूरा कर लिया हें, बधाई के पात्र हें |
जेसे की अब हम नहीं सारी दुनिया जानती हें की हर सातवे दिन वो एक नए देश में रहते थे जिस तरिके से आप उनके विचारो, वादों को देखे और उनकी हवाई यात्रा को देखे हम उन्हें भारत के पहले देशी सुपरमैन मान सकते हे पिछले प्रधानमंत्री पूर्णत शांत रहते थे और यह पूर्णत वाचाल रहते हें, जिस तरीके से सुपरमैन सब कुछ कर सकता था ठीक उसी तरह के वादों और बड़ी बड़ी बातो और सपनों के दम पर मोदी जी को पूर्ण बहुमत मिला, परन्तु अब एक बर्ष पूरा होने पे हम उनके काम को देख चुके हे उन्होंने बशर्ते बहुत से नए कामो की शुरुआत की हे, जेसे की श्रमेव जयते, लड़की बचाओ लड़की पढाओ , १२ रुपए में जीवन बीमा, मेक इन इण्डिया, स्वच्छ भारत निर्माण, इस तरीके से देखे तो सुपरमैन अपनी बहुत सी ताकत इस पुरे बर्ष में उपयोग कर चुके हें, अब फ़ास्ट फॉरवर्ड(गतिशील) भारतीय युवा इससे आगे बहुत दूर जाना चाहता वो आज के ज़माने का हें, १०० रुपए के रिचार्ज पर उसे पूर्णत रूपया का भुगतान चाहिये अपने मोबाइल में ठीक उसी तरह उसका फेसबुक का डीपी(चित्र) हर एक दिन बदलता हें, उसे वेसा ही पॉलिटिक्स से चाहिय | उन्होंने अपना कीमती वोट नौकरी और उध्मिता में विकास के लिया दियाथा, उन्हें अब पाई पाई का हिसाब चाहिये रहेगा |
अगर कुछ नया नहीं होगा वो सुपरमैन को फ्लाप करने में पीछे नहीं हटेंगे जिस तरीके से सुपरमैन पार्ट वन, टू, थ्री आया, यहा श्रीमान प्रधानमंत्री को हर एक दिन कुछ नया करना होगा ताकि वो देश के युवा के मन में बने रहे वेसे मार्केटिंग में अव्वल देश के प्रधानमंत्री इस में बेशक पिछे नहीं रहने वाले परन्तु फिर भी अब जेसे सुपरमैन और बोतल के जिन्न की तरह तीन मुरादो को पूरा करने के आलावा ज्यादा कुछ नहीं रहता वेसे ही सुपरमैन प्रधानमंत्री के पास पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन और अटलजी के तरह कुछ और करने , ओर नए वादे के नाम पर कुछ नहीं हें, हमें अब २०१९ तक एनडीए पार्ट टू की और फिल्म का इंतजार करना होगा, जिसमे नए वादे और मिर्च मसाले हो, नए घोटाले हो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, अभी हमारे सुपरमैन प्रधानमंत्री के बहुत से वादे को पूरा करने के लिए ४ बर्ष बाकि हें |
(Article is all about what our, Prime minister had done in past 1 year and what today’s young voter think on same)