टाटा तीरंदाजी अकादमी की के. युक्ता श्री ने एशिया कप चयन ट्रायल में प्राप्त किया प्रथम स्थान
जमशेदपुर : टाटा तीरंदाजी अकादमी की तीरंदाज के. युक्ता श्री ने एशिया कप चरण 3 के चयन ट्रायल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और सऊदी अरब के जेद्दा में होने वाली आगामी चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनी गई हैं। आंध्र प्रदेश की रहने वाली युक्ता 1 अक्टूबर, 2024 को टाटा तीरंदाजी अकादमी में शामिल हुईं। तब से, उन्होंने अकादमी के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उल्लेखनीय प्रगति…















