सौर ऊर्जा (Solar Energy) जिसे कि सोलर पॉवर (Solar Power) के नाम से भी जाना जाता है
सौर ऊर्जा (Solar Energy) जिसे कि सोलर पॉवर (Solar Power) के नाम से भी जाना जाता है का अर्थ है सूर्य प्राप्त होने वाली ऊर्जा। सौर ऊर्जा (Solar Energy) या सोलर पॉवर (Solar Power) पूर्णतः नवीकरणीय अथवा अक्षय ऊर्जा (renewable energy) है।सदियों से निरन्तर समस्त संसार को सूर्य देवता धूप के रूप में प्रकाश तथा ताप देते चले आ रहे हैं। सूर्य द्वारा प्रदत्त इस प्रकाश के लिए हमें किसी भी प्रकार की कीमत नहीं चुकानी पड़ती। सूर्य के इस प्रकाश को फोटोवोल्टेइक सेल प्रणाली का प्रयोग करके विद्युत ऊर्जा में बदला जा सकता है और घरेलू तथा औद्योगिक कार्यों के लिए आवश्यकता पड़ने वाली बिजली के खर्च में बचत किया जा सकता है। हमारे देश भारत के अधिकतर हिस्सों में सूर्य का प्रकाश साल में 250-300 दिन उपलब्ध रहता है।वैसे तो हमारे देश भारत में सौर ऊर्जा (Solar Energy) पर पिछले 25-30 वर्षों से काम हो रहा है, किन्तु पिछले चार-पाँच वर्षों के दौरान इस इस कार्य ने गति पकड़ा है। भारत सरकार ने वर्ष 2009 में सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन देने के लिए जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय सौर मिशन की सिफारिश की। इस सौर मिशन का उद्देश्य वर्ष 2022 तक ग्रिड विद्युत शुल्क दरों के साथ समानता लाने के लिए देश में सौर ऊर्जा प्रौद्योगिकियों की स्थापना तथा विकास करना है।एक बार घर में सोलर पॉवर प्लांट (Solar Power Plant) स्थापित कर लेने पर उस घर को उसकी आवश्यकता की बिजली प्राप्त करने के लिए घर में ही एक पॉवर हाउस मिल जाता है। एक किलोवाट का सोलर पॉवर प्लांट (Solar Power Plant) लगाने पर पाँच पंखे, 6-7 लाइट, एक रंगीन टीवी और चार-पांच घंटे तक एक फ्रिज चलाने लायक बिजली अगले 25 वर्षों तक के लिए मुफ्त में मिलने लगती है। सोलर पॉवर प्लांट (Solar Power Plant) लगाने वाली सरकार से अधिकृत कंपनी सोलर पैनल के लिए 25 साल की तथा बैटरी के लिए 4-5 साल की गारंटी देती है।लोग अपने घरों में सोलर पॉवर प्लांट (Solar Power Plant) लगाने में अधिक रुचि नहीं दिखाते क्योंकि सिर्फ एक किलोवाट का सोलर पॉवर प्लांट (Solar Power Plant) लगाने के लिए लगभग डेढ़ से दो लाख रुपयों का खर्च आता है। लोगों को लगता है कि वे इतना अधिक खर्च नहीं कर सकते। किन्तु लोगों को शायद यह पता नहीं होता कि मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूबल एनर्जी (Ministry of New and Renewable Energy) याने कि एमएनआरई (MNRI) लागत की 30 प्रतिशत राशि छूट के रूप में प्रदान करती है, साथ ही विभिन्न राज्यों की राज्य सरकारें भी सोलर पॉवर प्लांट (Solar Power Plant) लगाने के लिए अनुदान राशि देती हैं। लागत की कुल राशि का 50 प्रतिशत राशि बैंक से लोन के रूप में मिल जाता है वह भी मात्र 5 तक की ब्याज दर पर। इस तरह से मात्र 15-20 हजार रुपये खर्च करके घर में सोलर पॉवर प्लांट (Solar Power Plant) की स्थापना की जा सकती है। इस सोलर पॉवर प्लांट (Solar Power Plant) से आपको इतनी बिजली मिलती है कि आपके द्वारा लगायी गई लागत राशि अगले सात-आठ साल में निकल आती है और उसके बाद सोलर पावर प्लांट से मिलने वाली बिजली बिल्कुल मुफ्त की होती है। अधिक जानकारी के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें - WWW.ANST.CO
















