हवा-हवाई साबित हुआ 'स्टांप ड्यूटी' घटाने का सरकारी फैसला
रायपुर/बिलासपुर: राज्य सरकार द्वारा राइस मिलर्स (Chhattisgarh Rice Miller News) को राहत देने के लिए किया गया एक बड़ा फैसला लालफीताशाही के जाल में उलझकर रह गया है। राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) ने राइस मिलरों की बैंक गारंटी पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी को 0.25 प्रतिशत से घटाकर 0.05 प्रतिशत करने का निर्णय तो ले लिया, लेकिन हफ्तों बाद भी यह ‘राहत’ मंत्रालय की फाइलों से निकलकर जिला कार्यालयों तक नहीं…














