सरकारी नौकरी परीक्षा, प्रतियोगिता परीक्षा या बोर्ड परीक्षा के लिए यदि सही दिशा में तैयारी की जाए तो हर कोई इन परीक्षाओं में सफल हो सकता है।…
सरकारी नौकरी परीक्षा, प्रतियोगिता परीक्षा या बोर्ड परीक्षा के लिए यदि सही दिशा में तैयारी की जाए तो हर कोई इन परीक्षाओं में सफल हो सकता है। लेकिन जैसे ही परीक्षा के दिन पास आने लगते हैं, स्टूडेंट्स को एंग्जायटी होने लगती है। ऐसे में परीक्षा से फोकस हट जाता है और मन में घबराहट और डर बैठ जाता है। लेकिन छात्र कुछ बेसिक बातों पर ध्यान दें तो काफी हद तक एक्जाम एंग्जायटी से निजात पा सकते हैं, तो आइये जानते हैं परीक्षा में सफलता पाने का अचूक मंत्र क्या है।
· सोच-विचार कर बनाएं रूटीन -
बहुत से अभ्यर्थी किसी मोटिवेशन विडियो या लेख के जरिए प्रेरित होकर एकदम से जोश में आते हैं और एकदम टाइट शेड्यूल बना लेते हैं। यह रूटीन दिखने में तो बड़ा आदर्शवादी लगता है लेकिन इसे फॉलो करना बहुत मुश्किल होता है। क्योंकि ऐसा रूटीन यदि किसी को रखना होता है तो इसके लिए बरसों का अभ्यास चाहिए। कुछ अभ्यर्थी प्रण लेते हैं कि सुबह 5 बजे उठना है और 11 बजे सोना है और सारा ध्यान पढ़ाई में देना है। इसमें वे ना खेलने-कूदने का समय निर्धारित करते हैं ना ही खाने-पीने का, नतीजतन यह रूटीन एक या दो दिन में ध्वस्त हो जाता है और सारा जोश ठंडा पड़ जाता है। इसलिए हमेशा एक रियलिस्टिक रूटीन बनाएं और पढ़ाई के साथ-साथ दिमाग को रिफ्रेश करना भी जरूरी है इसलिए मनोरंजन और खेल-कूद आदि को अपने रूटीन में शामिल करें। शुरुआत में थोड़ी मुश्किल जरूर होती है लेकिन धीरे-धीरे आप अभ्यस्त हो जाएंगे।
· शिक्षकों से लगातार चर्चा करते रहें -
यदि आप किसी कोचिंग संस्थान से जुड़ें हैं तो आप अपने शिक्षकों से हमेशा चर्चा करते रहें। यदि आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है तो खुलकर शिक्षकों को बताएं और उनसे चर्चा करें। किसी भी टॉपिक पर चर्चा करने से वह टॉपिक लंबे समय तक आपको याद रहता है इसलिए नियमित रूप से शिक्षकों के साथ किसी ना किसी टॉपिक पर चर्चा करें।
· अच्छे स्टडी मटेरियल की सहायता से करें तैयारी-
प्रतियोगी परीक्षाओं की गंभीरतापूर्वक तैयारी के लिए जरूरी है कि अच्छे स्टडी मटेरियल की सहायता ली जाए। इसलिए हमेशा कोशिश करें की अच्छे लेखकों और अच्छे प्रकाशनों की पुस्तकें ही खरीदें। अध्यन सामग्री खरीदते समय कीमत की ओर अधिक ध्यान ना दें, सस्ते के लोभ में आकर आप ऐसी सामग्री नहीं खरीदें जिनसे आपको कॉन्सेप्ट क्लीयर नहीं हो पाएं। यदि आप कोचिंग भी करते हैं तो अच्छे कोचिंग संस्थानों का ही चुनाव करें।
यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी ऑनलाइन करना चाहते हैं तो आज ही जुड़िए Coaching Wale E learning Platform के साथ जहां आप राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी ऑनलाइन कर सकते हैं। इस समय Coaching Wale पर राजस्थान की आगामी परीक्षाओं जैसे – Rajasthan High Court LDC, REET Mains Exam, RPSC Second Grade, EO and RO Exam आदि के लिए विभिन्न ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध हैं।
नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करके आप कोचिंग वाले के ऑनलाइन कोर्सेज़ के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं –
https://www.coachingwale.com/courses
· कॉन्सेप्ट क्लीयर करने पर हो ध्यान -
यदि आप रट कर पढ़ाई करेंगे तो भूलने के चांस बहुत ज्यादा होंगे। इसलिए चीजों को रटने के बजाय उनका कॉन्सेप्ट समझने की कोशिश करें। इससे आप एक्जाम में तो अच्छा प्रदर्शन करेंगे ही साथ ही आपको जीवन भर पढ़ाई को कभी नहीं भूलेंगे। यदि आप रट-रट कर पढ़ाई करते हैं तो परीक्षा में आप किसी भी घुमा-फिरा कर पूछे गए प्रश्न का उत्तर अच्छे से नहीं दे पाएंगे और गलती कर बैठेंगे। वहीं अगर आपके कॉन्सेप्ट क्लीयर होंगे तो परीक्षा में चाहे कितना भी टेढ़ा प्रश्न क्यों ना आए आप आसानी से उसे हल कर सकते हैं। कॉन्सेप्ट क्लीयर करने के लिए आप मॉक टेस्ट और ऑनलाइन टेस्ट सीरीज ज्यादा से ज्यादा हल करें।
· लिखने का अभ्यास करें-
कभी भी केवल पढ़-पढ़ कर या मन में दोहरा कर चीजें याद करने वाली पद्धति पर निर्भर नहीं रहें। पढ़ाई करने का असली तरीका लिखकर पढ़ने वाला है, इसलिए हमेशा आपने जो भी पढ़ा हैं उसके सारे कॉन्सेप्ट क्लीयर करें और उसके बाद लिखें। लिखने से आपको लंबे समय तक याद रहता है, साथ ही यह भी अभ्यास होता है कि आप अपना उत्तर लिखने में कितना समय लगा रहे हैं। गणित विषय में आप एक सवाल को हल करने में औसतन कितना समय ले रहें, क्योंकि परीक्षा भवन में समय बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए तैयारी पक्की करने के लिए लिखकर पढ़ें।
· सभी विषयों को समय दें-
कुछ अभ्यर्थी किसी विषय को आसान समझकर सोचते हैं कि इस विषय को बाद में पढ़ेंगे। ऐसे करते-करते कब परीक्षा का दिन आ जाता है और पता भी नहीं चलता, फिर अचानक अहसास होता है कि इस विषय की तो अभी तक उन्होंने एक बार भी किताब नहीं उठाई है। ऐसे में अभ्यर्थी हड़बड़ा जाते हैं। इसलिए ऐसी गलती कभी ना करें और सभी विषयों को बराबर समय दें क्योंकि परीक्षा में सभी विषय जरूरी है।
सरकारी नौकरी पाने की तैयारी करने एवं श्रेष्ठ शिक्षकों से उचित मार्गदर्शन पाने के लिए आज ही डाउनलोड करें - .







