गढ़वा : श्री बंशीधर नगर में BDO के आश्वासन बाद पंचायत समिति सदस्यों ने अनशन समाप्त किया
गढ़वा : श्री बंशीधर नगर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्रवण राम के आश्वासन पर पंचायत समिति सदस्यों ने अनशन समाप्त किया।
वर्ष 2020 21 में प्रखंड अंतर्गत 15वें वित्त से प्रखंड प्रमुख द्वारा चयनित योजनाओं को रद्द कराकर उन्हें पंचायत समिति सदस्यों के कार्यकारिणी की बैठक में जनहित की योजनाओं को लेने सहित 4 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायत समिति सदस्यों का चल रहा है।
आमरण अनशन दूसरे दिन समाप्त हो गया। बीडीओ श्रवण राम, बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ताहिर अंसारी व प्रखंड कार्यालय सहायक अनिल कुमार सिंह ने अनशन कारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि पंचायत समिति में 15वें वित्त की प्राप्त राशि को जनसंख्या के आधार पर सभी पंचायतों को आवंटित करने, 2 पंचायतों की राशि सुरक्षित रखा गया है तथा वर्ष 2021 22 की योजना नहीं ली जाएगी तथा जिला से प्राप्त दिशा निर्देश के बाद आपकी समस्याओं का समाधान करने की दिशा में पहल किया जायेगा।
बीडीओ के बातों से सहमत पंचायत समिति सदस्यों ने अनशन तोड़ने पर सहमति व्यक्त किया। अनशनकारी उपप्रमुख रामप्रवेश प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार, अश्वनी कुमार सिंह, संगीता देवी, पूनम तिवारी, फुल कुमारी देवी, अनीता देवी, प्रभा देवी, कुंती देवी, अवधेश कुमार मेहता को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया।
मौके पर बसपा नेता ताहिर अंसारी, आम आदमी पार्टी नेता मंटू पांडे, नरही पंचायत के प्रतिनिधि अर्जुन राम, नवल किशोर, बुलबुल तिवारी, प्रमोद राम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
















