कथा है ये एक संन्यासी की, वचनों मैं बंधे महान व्यक्ति की,
जो राजपाठ त्याग चले, ये कथा है इसी एक मधुर वाणी की।।
सूर्य जैसा तेज जिसका, ये कथा है दशरथ पुत्र श्री राम की,
पुरुषोत्तम जो कहलाए है, ये कथा है राजा श्री राम की।।
"रघुकुल वंश बड़ो सुख पायो, श्री राम जन्म संग घनो सुख लायो
बालक श्री राम, दशरथ को बरे प्यारे, तीनों माताओं के वो बरे दुलारे।।
ज्ञान के स्वरूप शक्षत श्री राम, अहंकारी राजाओं के बीच
स्वयंवर में शिव धनुष का किया संथान, कुछ ऐसे सरल हमारे श्री राम।।"
वक्त अब श्री राम का अपनी जानकी से मिलन का।।
माँ सीता सबको बहुत लुभाती थी, बड़ी चंचल नटखट वो,
बहनों संग दोनो भाईयो को चुप चुप देखा करती थी,
पर श्री राम शमाख्स बड़ी वो शर्माती थी।।
श्री राम को भी आभास हुआ,
मां सीता की व्याकुलता से अब उन्हें भी प्यार हुआ।।
श्री राम माँ सीता को कुछ ऐसे देखते जैसे, चकोर चांद को,
जैसे तितली चाहती है आसाम को।।
विवाह प्रसंग।।
मंदिर बड़ा भव्य सजे, कली-कली हर रंग के पुष्प लगे,
दृश्य ऐसा, दिल मनोहारी भर जाए,
नयन में सबके सिर्फ एक ही इच्छा जाग आई,
सिया राम संग, एक झलक उन्हें दिख पाए।।
दोनो जब साथ नजर आए, मधुर गीत कोकिल भी गए,
दृश्य ऐसा जैसे स्वैम लक्ष्मी नारायण साथ नज़र आए।।
ध्यान्य वक्त ऐसा, पवित्र साथ ऐसा।।
जब वह वरमाला एक दूसरे को पहनाए, सब फूल उनपे बरसाए,
विवाह दोनो का कुछ ऐसा भव्य, सारे भगवान भी उनपे स्वर्ग समित फूल बरसाए।।
यूं फिर दोनो धाम यूं मिले,
बाकी तीनों भाईयो के दिल भी माँ सीता के बहन संग जा खिले।।
विवाह समाप्त हुआ, समय के चक्र यूं चले
जनक नंदिनी, सारे दशरथ के संतानों के अर्धनगणि बने।।
प्रसंग श्री राम माँ सीता को अपने प्रेम का अर्थ समझते हुए।।
अगर जीवन जीने की आधार हू मैं, तो जीवन को नेव हो तुम
अगर ग्रन्थों का सर हू मैं, तो ग्रंथो की नगरी जहा बसे, वो गीता हो तुम।
अगर शास्त्रों को धारण जो करे वो शक्ति ही मैं,
तो शस्त्रात की दिव्य ज्ञान हो तुम,
अगर जिंदगी के निबंध का एक शीश हु मै, वो उसमें बसे हर एक अक्षर की अर्थ हो तुम।
अगर श्लोक हू मैं तो उसमें छिपी भाव हो तुम,
अगर एक कवि हु मैं तो उस कही की आराधना हो तुम,
अगर गीत हु मैं तो मधुर सी राग हो तुम,
राम हु मैं, मेरी सीता हो तुम।।

















