Aaj ki Taja Khabar: लॉकडाउन के कारण हुई असुविधा के लिए खेद है लेकिन हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है : उद्धव ठाकरे
भारत सहित दुनिया भर में कोरोना का हर जारी है। अमेरिका जैसे देश में जहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, भारत में भी मामले अभी थमते नजर नहीं आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अब तक के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना से 149 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में करीब 2000 लोगों की मौत हुई है। इन सभी के बीच देश-दुनिया की दूसरी बड़ी खबरों पर भी हमारी नजर होगी। इसलिए तमाम खबरों के ताजा अपडेट और कोरोना वायरस और लॉकडाउन की हर अपडेट के लिए आप भी इस Live Blog के साथ बने रहें।
मुंबई में सुबह की सैर करने वाले 12 लोग गिरफ्तार नवी मुंबई के पनवेल इलाके में 12 लोगों को बंद के दिशानिर्देश का उल्लंघन करके सुबह की सैर पर जाने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजय कुमार लांडगे ने कहा, ‘‘ हमने ठाणे नाका समेत विभिन्न स्थानों से सुबह की सैर करने वाले 12 लोगों को गिरफ्तार किया।’’ अधिकारी ने बताया कि इन लोगों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया। बाद में इन लोगों को जमानत पर छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘आज से बिग बाजार, रिलायंस मार्ट, फल, सब्जी, मछली, मटन दुकान, रेस्त्रां वाली सेवाएं (सिर्फ खाद्य पदार्थ लेकर जाने की सेवा) शाम पांच बजे तक खुली रहेंगी जबकि दवा और कृषि उत्पाद बाजार समितियां पहले की तरह ही काम करेंगी।’’ उन्होंने कहा कि लोगों को बंद का कड़ाई से पालन करते हुए घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। इसके बाद भी कोई बाहर घूमता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
02:14 PM मुंबई में सुबह की सैर करने वाले 12 लोग गिरफ्तार नवी मुंबई के पनवेल इलाके में 12 लोगों को बंद के दिशानिर्देश का उल्लंघन करके सुबह की सैर पर जाने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजय कुमार लांडगे ने कहा, ‘‘ हमने ठाणे नाका समेत विभिन्न स्थानों से सुबह की सैर करने वाले 12 लोगों को गिरफ्तार किया।’’ अधिकारी ने बताया कि इन लोगों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया। बाद में इन लोगों को जमानत पर छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘आज से बिग बाजार, रिलायंस मार्ट, फल, सब्जी, मछली, मटन दुकान, रेस्त्रां वाली सेवाएं (सिर्फ खाद्य पदार्थ लेकर जाने की सेवा) शाम पांच बजे तक खुली रहेंगी जबकि दवा और कृषि उत्पाद बाजार समितियां पहले की तरह ही काम करेंगी।’’ उन्होंने कहा कि लोगों को बंद का कड़ाई से पालन करते हुए घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। इसके बाद भी कोई बाहर घूमता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
01:51 PM कोविड-19 से निपटने के लिए केन्द्र व राज्य सरकारों को पूरे तालमेल से काम करने की जरूरत :मायावती बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि देश में घातक कोरोना वायरस से निपटने के लिए केन्द्र और राज्य सरकारों को पूरे तालमेल से काम करने की जरूरत है। मायावती ने बुधवार को एक ट्वीट किया ''देश में कोरोना वायरस के बढ़ते घातक मामले में केन्द्र व राज्य सरकारों को पूरे तालमेल से काम करने के साथ ही देश की 130 करोड़ जनता की रोजी-रोटी व उनके व्यापक हित को ध्यान में रखकर ही अगला फैसला लेने की जरूरत है। बीएसपी, सरकार के ऐसे सर्वजन हिताय के फैसलों का जरूर स्वागत करेगी।''
01:50 PM वायरस: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने 30 जून तक शांतिरक्षकों की तैनाती को निलंबित किया संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कोरोना वायरस के प्रसार के खतरे को कम करने के लिए 30 जून तक शांतिरक्षकों की अदला बदली और तैनाती को निलंबित कर दिया है। महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफेन दुजारिक ने मंगलवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमारी प्राथमिकताएं सैनिकों की कोविड-19 से रक्षा सुनिश्चित करना और उस खतरे को कम करना है।’’ उन्होंने कहा कि घातक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए वर्दीधारी कर्मियों (व्यक्तिगत अधिकारियों, पुलिस और सैन्य इकाइयों) की अदला बदली और तैनाती को 30 जून तक निलंबित कर दिया गया है और इस फैसले से विभिन्न देशों के साथ-साथ सभी प्रासंगिक शांति अभियानों में योगदान दे रहे सभी सैनिकों और पुलिस को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सैनिकों और पुलिस के साथ योगदान करने वाले देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है।