स्वतंत्रता की कहानी
==============================
कोई स्वतन्त्रता कहता है, कोई आजादी कहता है!
मगर इसकी कहानी को कुछ लोग नहीं जानते है!!
अगर तुझे अपने देश की इतिहास ही ना मालूम!
तू कैसा देशवासी है, तू कैसा देशभक्त है!!
स्वतन्त्रता एक बहुत लोगों की शहादत की कहानी है! कहीं पांडे ने बगावत की कहीं गाँधीजी ने सम्भाला है!! बहुत से लोग कहते है, लड़ाई दो सौ साल चली है!
जो देखू तो ये संघर्ष था, जो सोचूँ तो बगावत था!!
संघर्ष था बहुत कठिन, लेकिन हार मान नहीं सकता!
देश जान से प्यारी, ब्रिटिश के हाथों छोड़ नहीं सकता!! इसको स्वतंत्र हम करेंगे, तू कान खोल कर सुनले!
अगर हम मर भी जाए तो, ये देश तेरा हो नहीं सकता!!
नेताजी ने बगावत की तो हो गया हंगामा!
आजाद हिंद फौज को देखकर हो गया हंगामा!
अभी तक तख्त में बैठे थे ब्रिटिश शासन के!
पैरों तले जमीन हटा दिया तो हो गपा हंगामा!!
~ MD. KALIMUDDIN
#mar #makaut #hindipoetry








