प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचे तो विक्टोरिया मेमोरियल में उनके साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी नजर आई। लेकिन कार्यक्रम के दौरान जब नारेबाजी हुई तो ममता बनर्जी नाराज हो गई और उन्होंने कार्यक्रम में आगे बोलने से इनकार कर दिया। आलम ये हो गया था कि ममता बनर्जी ने मुश्किल से 1 मिनट का ही भाषण दिया और वो मंच से नीचे उतर आई। आपको अब ममता बनर्जी की नाराजगी की वजह भी बता देते हैं
इस साल पांच राज्यों में चुनाव होने हैं लिहाजा सभी पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। असम में भी इस साल चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले आज (शनिवार) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के शिवसागर पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री ने 1 लाख 60 हजार लोगों को जमीन के पट्टों का आवंट किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका लक्ष्य राज्य के मूल निवासियों को पट्टा देने का है। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिजली, पानी, इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्ट ईस्ट पॉलिसी और बोडो समझौते का भी जिक्र किया
देश का अन्नदाता सड़कों पर है। किसान आंदोलन में न जाने कितने किसान मर गए। ऐसे में नए कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर आंदोलन कर रहे किसानों के लिए पंजाब के Chief Minister Captain Amarinder Singh ने 22 जनवरी को बड़ा ऐलान करते हुए मरने वाले किसानों के परिवार से एक सदस्य को नौकरी देने का वादा किया।
राज्य सरकार ने अब बार लाइसेंस जारी कराने की प्रक्रिया को और सरल बनना दिया है। अब राज्य सरकार द्वारा ट्रेन और क्रूज में भी विदेशी शराब की बिक्री की अनुमति दे दी गई है। उत्तर प्रदेश आबकारी (बार लाइसेंसों की स्वीकृति) नियमावली 2020 प्रख्यापित करते हुए सरकार द्वारा इसका प्रावधान किया गया है।
आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती है। सुभाष चंद्र बोस जी के जन्मदिन को भारत सरकार द्वारा इस बार ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। नेताजी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश हमेशा उनके त्याग और समर्पण को याद रखेगा।
मेष : इस राशि के जातकों के आज समय पर निर्णय लेने से काम बनेंगे। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। मन अशान्त रहेगा।
वृष : इस राशि के जातकों से आज दूसरे अधिक अपेक्षा करेंगे। काम में विलंब होगा। छात्र-छात्राओं को आज अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर लें।
मिथुन : इस राशि के जातक आज क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आय बनी रहेगी। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज्यादा ही ऊंचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक ना आए, तो निराश ना हों।
कर्क : इस राशि के जातकों की आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होगी। माता-पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।
सिंह : इस राशि के जातकों का आज ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। जल्दबाजी न करें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। माता से धन मिल सकता है। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
कन्या : इस राशि के जातक आज किसी भी अपरिचित पर अंधविश्वास न करें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
तुला : इस राशि के जातकों का आज बड़ा काम करने का मन बनेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। दोस्त और करीबी लोग मदद के लिए आपकी ओर हाथ बढ़ाएंगे। मानसिक शांति रहेगी। फिर भी बातचीत में संयत रहें।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों का आज समाज के वरिष्ठजनों से मेलजोल बढ़ेगा। दूसरों की आलोचना में समय खराब ना करें, क्योंकि इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी।
धनु : इस राशि के जातकों के आज बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। बाहरी व्यक्ति की बातों में न आएं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान को कष्ट रहेगा।
मकर : इस राशि के जातकों के आज पार्टनरों से मतभेद दूर होकर सहयोग मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है।
कुंभ : इस राशि के जातकों को आज जरा सी लापरवाही हानि दे सकती है, विशेषकर गृहिणियां सावधानी रखें। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
मीन : इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आय की स्थिति में सुधार होगा। आपको चिंतामुक्त होकर अपने करीबी दोस्तों और परिवार के बीच खुशी के लम्हे तलाशने की जरूरत है।
AB STAR NEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं
लोगों को माता की भक्ति में डूबा देने वाले भजन सम्राट नरेंद्र चंचल ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया है। Narendra Chanchal 80 साल के थे। उन्होंने दिल्ली के Apollo Hospital में दोपहर करीब 12।30 पर अंतिम सांस ली। Narendra Chanchal ने कई प्रसिद्ध भजनों के साथ Hindi Films में भी गाने गाए हैं। उन्होंने न सिर्फ Classical Music में अपना नाम कमाया बल्कि Folk music में भी लोगों की दिल जीता। बता दें कि उनके ब्रेन में क्लोटिंग थी। अपने पीछे वो 2 बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं।
आम से लेकर ख़ास इंसान को अपनी सुरक्षा की परवाह होती है लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी सरकार लेती है और उन्हें Z+ सुरक्षा देती है। अब भारत के Former chief justice रंजन गोगोई को Z+ Security मुहैया कराई गई है।
चीन के सूअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का नया स्ट्रेन पाया गया है। बताया जा रहा है की यह अफ्रीकन स्वाइन फीवर चीन में अवैध वैक्सीन लगाए जाने की वजह से फैला है। इस खबर के खुलासे के बाद दुनिया के सबसे बड़े पोर्क के उत्पादन को बहुत बड़ा झटका लगा है।
देशभर में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरूआत हो चुकी है। भारत कोरोना पर वैक्सीन के जरिए वार कर रहा है। भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान के बाद दुनिया के कई देशों की उम्मीदें मदद की आस में भारत से बंध गई हैं। इस बीच आज (शुक्रवार) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी के उन स्वास्थ्यकर्मियों से मुखातिब हुए जिन्होंने कोरोना का टीका लगवाया है।
लगातार 3 दिनों तक दाम में उछाल के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी है। एमसीएक्स पर सोना 0.11 फीसदी की गिरावट के बाद 49,394 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आकर रुका और चांदी में 0.71 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी जिसके बाद चांदी 66,821 रुपये प्रति किलोग्राम पर आकर रुक गयी। बता दें की पिछले सत्र में सोने की कीमत में 0.18 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी थी जबकि चांदी की कीमतों में 0.5 फीसदी की गिरावट देखी गयी थी।
कोरोना के चलते अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कार्यकारी आदेश देकर ब्रिटेन, ब्राजील और आयरलैंड पर लगे यात्रा प्रतिबंधों को हटा दिया। यह प्रतिबंध कोरोना महामारी के कारण लगाए गया था। ट्रंप का आदेश आने के कुछ समय बाद ही निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने कहा कि यह प्रतिबंध नहीं हटाया जाएगा। बता दें कि अमेरिका मे कोरोना के अब तक 24 मिलियन से ज्यादा मामले आए हैं और महामारी के बीच यह कार्यकारी आदेश 26 जनवरी रात 12 बजे से प्रभावित होगा।
दक्षिण चीन सागर में बढ़ती ड्रैगन की आक्रमकता को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति Donald trump के प्रशासन ने उस पर 14 जनवरी को नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। ये प्रतिबंध आगामी राष्ट्रपति Joe Biden की चीन के साथ कूटनीति को और मुश्किल कर सकते हैं।
Ayodhya राम मंदिर निर्माण के लिए Ram Mandir Trust और विश्व हिन्दु परिषद की ओर से देशभर से चंदा इक्ट्ठा करने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए कई नामी चेहरे आगे आए हैं और अपना सहयोग दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक और नाम पूर्व क्रिकेटर और BJP MP Gautam Gambhir का भी जुड़ गया है। Gautam Gambhir ने Ram Mandir construction के लिए 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी है।
इन दिनों अमृतसर के एक कलाकार की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल इस कलाकार ने अमेरिका में चुनाव जीतने के बाद जो बाइडेन और कमला हैरिस की पेंटिंग बनाई है। जिसकी पूरी दुनिया में खूब चर्चा है। और अब इस तस्वीर को अमेरिका भेजने की तैयारी की जा रही है। कमला हैरिस और जो बाइडेन की मुंह बोलती तस्वीर बनाने वाले इस पेपर आर्टिस्ट का नाम है जगजोत सिंह रूबल जो अब ऑथ सेरेमनी के लिए इस तस्वीर को व्हाइट हाउस में गिफ्ट के तौर पर भेजने की तैयारी की जा रही है। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब जगजोत सिंह रूबल ने ऐसी तस्वीर बनाई है। इससे पहले भी जगजोत 46 राष्ट्रपतियों की तस्वीर बना चुके हैं जिसने सबका ध्यान आकर्षित किया था। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन बता दें कि उस तस्वीर में 230 सालों से अब तक के सभी राष्ट्रपतियों की तस्वीरें शामिल थी। इस तस्वीर को बनाने में जगजोत रूबल को 20 दिनों का समय लगा है।
भारत में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रेजेनेका की कोविशील्ड का निर्माण करने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की पुणे स्थित बिल्डिंग में गुरुवार को आग लग गई। यह आग SII के टर्मिनल 1 गेट पर लगी। आग की खबर लगने के बाद ही यह अनुमान लगाया जा रहा था इससे कोरोना वैक्सीन का उत्पादन प्रभावित होगा लेकिन SII के जिस हिस्से में आग लगी है वह निर्माणाधीन इमारत है। वैक्सीन का भंडारन और उत्पादन दोनों ही पूरी तरह सुरक्षित हैं। वहीं SII के सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि अभी तक आग से किसी को नुकसान नहीं हुआ है और न ही किसी को गंभीर चोट आई है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि आग से इमारत के कुछ माले बर्बाद हो गए।